The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor Starrer Ramayana 4000 Crore Budget Turns Into a Burden for the Makers

'रामायण' का टीजर देख लोग फिल्म के 4000 करोड़ के बजट पर सवाल क्यों उठाने लगे?

'रामायण' टीजर देख इंटरनेट वाली जनता क्या बोल रही है?

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026, 01:36 PM IST)
ranbir kapoor, ramayana,
पहले चर्चा थी कि मेकर्स दोनों पार्ट्स को 1600 करोड़ रुपये में बना रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने Ramayana के दोनों पार्ट्स का टोटल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया था. यही कारण है कि लोगों ने फिल्म से भारी उम्मीदें पाल ली थीं. मगर जब मेकर्स ने फिल्म से Ranbir Kapoor का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ किया, तो लोग इसके बजट पर सवाल उठाने लगे. कुछ को इसके विजुअल्स पसंद आए, कुछ को नहीं. मगर दोनों ही पक्ष इस बात पर सहमत होते दिखे कि ये 4000 करोड़ की फिल्म तो बिल्कुल नज़र नहीं आ रही. मगर सवाल ये है कि 4000 करोड़ की फिल्म दिखती कैसी है!

नमित लंबे समय से ‘रामायण’ फिल्म की तुलना 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'ग्लेडिएटर' जैसी फिल्मों से कर रहे हैं. मगर मूवी के विजुअल्स अच्छे लगने के बावजूद उस लेवल के नज़र नहीं आ रहे. ऐसे में लोगों ने फिल्म के बजट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा,

"सीरियस क्वेश्चन. क्या डायरेक्टर ने टीज़र रिलीज़ करने से पहले उसे ठीक से देखा भी था? फ्रेम में साफ़ तौर पर कुछ गलतियां नज़र आ रही हैं. कई पार्ट्स ऐसे लगते हैं जैसे AI वीडियो टूल्स से बनाए गए हों. 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट से इस तरह के काम की उम्मीद बिल्कुल नहीं होती. आख़िर इतना बड़ा बजट गया कहां? जब आप रामायण जैसे किसी ग्रैंड विषय पर काम कर रहे होते हैं, तो उसकी डिटेलिंग, VFX और क्वालिटी कंट्रोल बेदाग़ होने चाहिए. उस पर सवाल नहीं उठने चाहिए. मगर फिलहाल, ये टीज़र रिफाइंड कम और जल्दबाज़ी में बनाया हुआ ज़्यादा लग रहा है."

ramayana
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कमेंट किया,

"4000 करोड़ का बजट. फिर भी ऐसा लग रहा है जैसे अनरियल इंजन के AI वाले बैकग्राउंड प्रीसेट्स का फ्री ट्रायल चल रहा हो. बड़ा बजट, लेकिन विज़ुअल्स बिल्कुल लो ग्राफिक्स मोड जैसा फील दे रहे हैं."

ramayana
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने 'जन्नत' फिल्म से इमरान हाशमी का पैसे वाला मीम शेयर करते हुए कहा,

"जब रामायण एक हजार करोड़ कमा ले, लेकिन 4000 करोड़ के बजट की वजह से लोग उसे फ्लॉप समझें, तब नमित मल्होत्रा का (पैसे ही पैसे वाला) रिएक्शन. असल में फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बजट और जेमिनाई प्रो (AI) के सब्सक्रिप्शन से बनाया है."

ramayana
एक यूजर का कमेंट.

कुलमिलाकर, जिन्हें ये टीज़र पसंद नहीं आया, वो मेकर्स को ट्रोल कर ही रहे हैं. वैसे, इंटरनेट पर कई लोग इस भ्रम में हैं ये बजट केवल एक पार्ट पर लगाया गया है. नमित ने खुद बताया था कि वो फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर इतने पैसे लगा रहे हैं. मगर इसका भी एक बड़ा हिस्सा फिल्म की मार्केटिंग पर खर्च होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए मेकर्स ने 1300 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. वो भारत और अमेरिका समेत दुनिया भर के कई देशों और भाषाओं में इस फिल्म को रिलीज़ करने वाले हैं. हालांकि लोगों के रिएक्शन को देखकर लग नहीं रहा कि नमित इस बजट को जस्टिफाई कर पाए हैं.

वीडियो: रणबीर कपूर ने राम के रोल क्यों रिजेक्ट कर दिया था?

Advertisement

Advertisement

()