The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor Starrer Animal Park Full Story Revealed, Sandeep Reddy Vanga Says-It is a War Between Two Brothers

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल पार्क' की पूरी कहानी लीक हो गई!

रणबीर के करियर में ये पहला मौका है, जब वो अपनी किसी मूवी में प्रॉपर नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे.

Advertisement
pic
5 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:24 PM IST)
ranbir kapoor, animal, animal park,
'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Animal की रिलीज़ के ठीक बाद इसके सीक्वल Animal Park की चर्चा शुरू हो गई थी. Ranbir Kapoor इस सीक्वल में डबल रोल करेंगे. Sandeep Reddy Vanga भी अलग-अलग इंटरव्यूज़ में इस फिल्म को लेकर माहौल बनाते रहे हैं. कुछ समय पहले तक ऐसी चर्चा थी कि वो 2028 में इस मूवी पर काम शुरू करेंगे. मगर अब वांगा ने उन तमाम खबरों का खंडन कर दिया है. अपने हालिया प्रेस इवेंट में उन्होंने बताया कि ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग कब शुरू होगी. साथ ही इस पार्ट में दर्शकों को क्या कुछ देखने को मिलेगा, वांगा ने इस पर भी खुलकर बात की है.

भारत में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने के बाद 'एनिमल' अब जापान में रिलीज़ होने वाली है. 13 फरवरी को वहां इसका ग्रैंड प्रीमियर है. ऐसे में वांगा ने एक वर्चुअल कॉल पर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 'एनिमल पार्क' को लेकर भी कुछ अहम जानकारियां दी हैं. उनमें एक तो ये है कि वांगा, प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' के ठीक बाद 'एनिमल' के सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे. वांगा ने बताया कि सेकेंड पार्ट में 'एनिमल' यूनिवर्स और भी ज्यादा बड़ा होने वाला है. उनके मुताबिक,

"सेकेंड पार्ट में और भी एनिमल्स होंगे क्योंकि अज़ीज़ भी एक एनिमल ही है."

अज़ीज़ रणबीर का वही दूसरा किरदार है, जो 'एनिमल' पार्क का मेन विलन बनेगा. रणबीर के करियर में ये पहला मौका है, जब वो अपनी किसी मूवी में प्रॉपर नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे. 'एनिमल' के क्लाईमैक्स में दर्शक उनके इस खूंखार अवतार की एक झलक देख ही चुके हैं. बता दें कि ‘एनिमल पार्क’ में अज़ीज़, रणबीर के रणविजय सिंह वाले किरदार से बदला लेना चाहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रणविजय ने उसके भाई अब्रार हक यानी बॉबी देओल की जान ले ली है. वो बदले के लिए इस कदर तड़प रहा है कि प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उसने अपना चेहरा-मोहरा भी रणविजय जैसा ही कर लिया है.

वांगा बताते हैं कि अज़ीज़ की इसी पर्सनैलिटी को देख उन्होंने इस सीक्वल को 'एनिमल पार्क' नाम देने का फ़ैसला किया था. वो कहते हैं,

"ये सीक्वल अब दो भाइयों का युद्ध है, जो बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं. इसलिए मुझे लगा कि इसे एनिमल पार्क नाम देना ही ठीक है."

बातचीत के दौरान वांगा ने स्पष्ट किया कि वो मिड 2027 तक 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू कर देंगे. तबतक 'स्पिरिट' भी रिलीज़ हो चुकी होगी. दूसरी तरफ़ रणबीर ने जानकारी दी कि वांगा इस सीक्वल की कहानी काफ़ी पहले ही लिख चुके हैं. वैसे, इससे पहले डेडलाइन के साथ हुए इंटरव्यू में उन्होंने कन्फर्म किया था कि 'एनिमल पार्क' से इस फ्रैंचाइज़ का अंत नहीं होगा. दर्शक आगे इसका तीसरा पार्ट यानी 'एनिमल 3' भी देखने वाले हैं. हालांकि वांगा ने अपनी तरफ़ से इस पर अबतक कुछ भी नहीं कहा है.

वीडियो: 'एनिमल' से भी ज्यादा खूंखार होगी संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट', प्रभास करेंगे धमाकेदार एक्शन

Advertisement

Advertisement

()