The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor learned a lesson from father Rishi Kapoor rude behavior towards fans

रणबीर कपूर ने बताया, "पापा फैन्स को डांट देते थे, मैं कभी ऐसा नहीं कर सकता"

Ranbir Kapoor ने एक इंटरव्यू में दिवगंत पिता Rishi Kapoor के गुस्सैल नेचर पर बात की. साथ ही उन्होंने कपूर परिवार के असफल लोगों से क्या सीखा, ये भी बताया.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 08:50 PM IST)
ranbir kapoor, rishi kapoor
रणबीर कपूर ने बताया कि वो पिता ऋषि कपूर के गुज़रने पर रोए नहीं थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी नई फिल्म Ramayana में लगे हुए हैं. इसे दंगल फेम Nitesh Tiwari डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही में रणबीर ने निखिल कामत को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने Animal से लेकर अपने सुपरस्टारडम, पिता बनने और अपने पिता Rishi Kapoor के बारे में खुलकर बात की. रणबीर ने बताया कि उनके पिता कई मौकों पर अपने फैन्स के साथ रूखा बर्ताव करते थे. ऑटोग्राफ और फोटो के लिए मना देते थे. जिसके चलते फैन्स निराश हो जाते थे. रणबीर बताते हैं कि उन्होंने अपने पिता के इस बर्ताव से काफी कुछ सीखा. उन्होंने अपने खानदान में सफलता औऱ असफलता पर भी बात की.

रणबीर कपूर ने निखिल कामत के साथ इंटरव्यू में बातचीत की. रणबीर कपूर फिल्म फैमिली में पले-बढ़े. उन्होंने अपने रिश्तेदारों को सफलता और विफलता दोनों का एक्सपीरियंस करते देखा. जिसने उन्हें अपने करियर में उतार-चढ़ाव के दौर में बेफिक्र रहना सिखाया है. इस पर रणबीर ने कहा, 

“मुझे इसका एहसास बहुत पहले ही हो गया था. क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार में पला-बढ़ा हूं. मैंने बहुत सारे सफल लोगों को देखा है. साथ ही मैंने बहुत सारी असफलताएं भी देखी हैं. मेरे परिवार में सफल एक्टर्स और असफल एक्टर्स की पीढ़ियां हैंय मैं जानता हूं कि वे असफल क्यों हुए. मैंने उनको पढ़ा है. मैं इसे बहुत छोटी उम्र से ही नोटिस कर रहा था.

रणबीर ने बताया कि वो सफलता और असफलता, दोनों ही दौर में बैलेंस बनाकर रखने की कोशिश करते हैं. क्योंकि वो अपनी फिल्मों के नतीजों से खुद अटैच नहीं रखते. इसके लिए वो अपने फैमिली को क्रेडिट देते हैं. सक्सेस और फेम पर रणबीर ने कहा,

 “ये दुनिया की सबसे बड़ी और अच्छी फीलिंग है. आपको उन सब लोगों से प्यार मिलता है, जिन्हें आप जानते भी नहीं हो. वो आपकी तरफ देखते हैं, मुस्कुराते हैं और उनकी आंखो में चमक आ जाती है. जो अद्भुत है. लेकिन मैं इससे अटैच्ड हीं हो सकता. मगर मैं अपने काम को हल्के में नहीं लेता हूं. मैं सक्सेस और फेलियर से अफेक्ट नहीं होता. मैं ज्यादा हाई और लो फेज़ महसूस नहीं करता. अगर सक्सेस होती है, तो मुझे लगात है. ओह, हमने कर दिखाया. अगर असफल होता हूं, तो मैं कहता हूं अगली बार हम और मेहनत करेंगे. ये मेरे लिए बैलेंस बनाए रखने में मददगार रहता है."

इसी बातचीत में रणबीर ने आगे पिता ऋषि कपूर के गुस्सैल रवैये पर भी बात की. उन्होंने बताया कि वो किस तरह फैन्स के साथ बुरी तरह पेश आते थे. रणबीर ने कहा,

 “मैं वो बिल्कुल भी नहीं कर सकता. जब फैन्स पापा का ऑटोग्राफ या उनके साथ फोटो लेने आते थे, तब वो फैन्स को डांट दिया करते थे. मैं तब उन फैन्स का चेहरा देखता था, जो मेरे पिता की तरफ बहुत निराशा से देखा करते थे. आज जब कोई मेरे साथ फोटो या ऑटोग्राफ लेना चाहता तो मैं बहुत खुश होता हूं.” 

बता दें, ऋषि कपूर अपने बेबाकी के लिए जाने जाते थे. वो अपनी बातों को बिना किसी लाग-लपेट के कह देते थे. कई बार उनके ट्वीट्स को लेकर भी विवाद छिड़ जाता था. लोग उन्हें ट्रोल करते. लेकिन वो अपनी बात से पीछे नहीं हटते थे. उनकी इस आदत से पत्नी नीतू कपूर भी काफी परेशान रहती थीं. रणबीर ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने कभी अपने पिता के सामने आंख उठाकर बात नहीं की. ऐसा नहीं है कि ऋषि ने उन्हें कभी डांटा या पीटा हो. मगर वो उनकी मां के साथ जिस तरह का बर्ताव करते थे, जितनी लड़ाइयां करते थे, उस चीज़ ने रणबीर को बेहद शांत कर दिया था. रणबीर बताते हैं कि ऋषि ने उनके प्रति कभी अपना प्यार भी ज़ाहिर नहीं किया. क्योंकि वो एक्सप्रेसिव आदमी नहीं थे. बकौल रणबीर, अपने पिता ऋषि कपूर के गुज़रने के बाद वो रोए नहीं थे. बस उन्हें पैनिक अटैक जैसा कुछ आया था.  

ख़ैर, रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'रामायण' में नज़र आएंगे. इस फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नज़र आएंगी. इस फिल्म में वो आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखेंगे. इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ में भी काम करने वाले हैं. मगर उस फिल्म के बनने में अभी समय है. 

वीडियो: 'उनसे सहमति नहीं रखता, बस माफी मांग लेता हूं', एनिमल नापसंद करने वालों पर बोले रणबीर कपूर

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()