The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor joked about Alia Bhatt's pregnancy internet started cancelling him

रणबीर ने आलिया की प्रेग्नेंसी पर कौन सा जोक मारा, जो इंटरनेट उन्हें ट्रोल करने पर तुल गया

रणबीर ने इस बारे में माफी मांगते हुए कहा कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है, जो कभी-कभी उन्हें भारी पड़ जाता है.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 07:33 PM IST)
ranbir kapoor, alia bhatt, phaloed joke, brahmastra
लाइव सेशन के वायरल क्लिप में रणबीर और आलिया. दूसरी तरफ 'बर्फी' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कान पकड़े रणबीर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर एक जोक मार दिया. आलिया को इससे कोई दिक्कत नहीं हुई. मगर इंटरनेट पर बैठी जनता उस जोक से आहत हो गई. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर रणबीर को 'कैंसिल' करने की बातें होने लगीं.

अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी ने एक लाइव सेशन किया. यहां चर्चा ये चल रही थी कि वो लोग 'ब्रह्मास्त्र' को आक्रामक तरीके से प्रमोट क्यों नहीं कर रहे. आलिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा-

''हम लोग करेंगे. हम लोग हर जगह जाएंगे. अगर आप पूछ रहे हैं कि हम लोग हर जगह फैला'ओड क्यों नहीं हैं!'' 
(Hum log karenge, we will be everywhere. If you are asking why we are not phailoed everywhere.)

इतने पर रणबीर ने बीच में टपककर अपने लिए आफत बुला ली. रणबीर ने आलिया की ओर इशारा करते हुए कहा-

''मैं देख सकता हूं कौन फैला'ओड है.''  
(Well, I can see somebody has phailoed.)

फैला'ओड का मतलब यहां फैल जाने से है. उस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि उस जोक को आलिया और अयान ने स्पोर्टिंग स्पीरिट में लिया. मगर जनता को ये चुटकुला अच्छा नहीं लगा. अब लोग इस वीडियो से उस हिस्से का क्लिप काटकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. रणबीर को भला-बुरा कहा जा रहा है. क्योंकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का मज़ाक उड़ाया. कुछ नमूने यहां देखिए- 



रणबीर को पता था कि सोशल मीडिया पर उनका जोक लोगों को नाराज़ कर गया है. रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' प्रमोट करने चेन्नई पहुंचे. इस इवेंट में उनके को-स्टार नागार्जुन और फिल्ममेकर एस.एस. राजमौली भी थे. यहां रणबीर ने इस मसले पर बात की. साथ ही जिन्हें ये जोक बुरा लगा, उनसे माफी भी मांगी.

रणबीर ने कहा-

''सबसे पहली बात, मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं. मैं बताता हूं क्या हुआ. वो एक जोक था, जो फनी नहीं लगा. अगर उस जोक से मैंने किसी को दुखी या नाराज़ किया हो, तो मैं उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं. मेरा वो इरादा नहीं था. मैंने बाद में इस बारे में आलिया से बात की. उन्होंने इसे बिल्कुल माइंड नहीं किया और हंसी में बात को उड़ा दिया. मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है. और कभी-कभी मेरे जोक्स मुझे ही भारी पड़ जाते हैं. जो भी लोग उससे आहत हुए, मैं उनसे माफी मांगता हूं.''

'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान भी गेस्ट रोल में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर हैं अयान मुखर्जी. 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो देखें:

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()