The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor Initially Rejected Ramayana, But This Change In His Personal Life Changed His Decision

'रामायण' में काम करने से मना कर चुके थे रणबीर कपूर, फिर मन कैसे बदला?

राम के किरदार में ढलने के लिए रणबीर ने रामानन्द सागर वाली 'रामायण' देखी थी.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026, 12:00 PM IST)
ramayana, ranbir kapoor,
रणबीर ने पिछले दिनों 'रामायण: पार्ट 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Nitesh Tiwari की Ramayana, Ranbir Kapoor के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है. इस चार हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में वो राम के किरदार में नजर आएंगे. रणबीर को ये रोल चार साल पहले ऑफर किया गया था. मगर तब उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया था. पिछले दिनों उन्होंने ऐसा करने के पीछे की असली वजह बताई है.

30 मार्च को यूएस में 'रामायण' से जुड़ा एक प्रेस इवेंट रखा गया था. उस दौरान स्टेज पर रणबीर के अलावा प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी मौजूद थे. अपने कैरेक्टर पर बात करते हुए रणबीर कहते हैं,

"मुझे याद है कि जब चार साल पहले नमित ने मुझे ये रोल ऑफर किया था, तब मैंने इसे एक झटके में रिजेक्ट कर दिया था. मुझे लगा कि मैं राम का किरदार निभाने के लिए ना तो फिट हूं, ना ही उतना अच्छा हूं. इसलिए मुझे लगा कि मैं इस फिल्म के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगा."

रणबीर ने बताया कि उन्हें राम जैसे बड़े किरदार को निभाने के ख्याल से ही घबराहट होने लगी थी. मगर फिर उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनके इरादे को बदल दिया. हुआ ये कि जब रणबीर को 'रामायण' ऑफर की गई थी, लगभग उसी समय पर वो पहली बार एक बच्ची के पिता बने थे. इस बात ने उनके फैसले को कैसे बदला, इस पर बात करते हुए रणबीर कहते हैं,

"वो डर बहुत जल्दी ग्रेटीट्यूड में बदल गया क्योंकि ऐसे मौके मेरी ज़िंदगी के लिए बहुत ज़रूरी थे. मैं एक ऐसे दौर में था, जब मैं अपनी लाइफ और लाइफस्टाइल को बदलने लगा था. तब मैं पहली बार पिता बना था. मुझे लगता है कि भगवान राम का किरदार निभाना और उसी समय पिता भी बनना, मेरी ज़िंदगी में टर्निंग पॉइंट लाने के लिए बहुत जरूरी था."

'रामायण' फिल्म के लिए रणबीर लंबे समय से तैयारी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि रामानन्द सागर वाली 'रामायण' ने उन्हें इस रोल में ढलने में काफी मदद पहुंचाई है. वो कहते हैं कि राम के किरदार ने न केवल फिजिकली, बल्कि मेंटली और इमोशनली भी उन्हें कई बड़े चेंज के लिए इंस्पायर किया है. जहां तक फिल्म का सवाल है, उसका अगला टीज़र 02 अप्रैल को डिजिटली रिलीज़ किया जाएगा. 'राम' नाम के इस टीज़र में रणबीर का कंप्लीट लुक रिवील किया जाएगा.

वीडियो: नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन-सा एक्टर क्या बना है, सब पता चल गया!

Advertisement

Advertisement

()