"शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री को इतना कुछ दिया है, उन पर गर्व है" - रणबीर कपूर
हाल ही में एक पत्रकार ने बॉलीवुड की स्थिति पर सवाल उठाए थे. रणबीर ने उन्हें 'पठान' का कलेक्शन देखने को कहा था.

08 मार्च को Ranbir Kapoor की फिल्म Tu Jhoothi Main Makkar रिलीज़ होने वाली है. रणबीर फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. उस सिलसिले में इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. सिनेमा पत्रकारों के लिए अभी हॉट कीवर्ड हैं Shah Rukh Khan और Pathaan. रणबीर ने भी कोलकाता के एक हालिया इवेंट में इस बारे में बात की. उन्होंने शाहरुख और ‘पठान’ के नाम कसीदे पढे.
रणबीर ने कहा,
कुछ दिन पहले रणबीर कपूर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जहां उनसे पत्रकार ने पूछा कि बॉलीवुड की हालत आजकल डाइसी (अस्थिर) चल रही है. इस पर रणबीर तुरंत कहते हैं,
बीती 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर चार एपिसोड की डॉक्यू सीरीज़ The Romantics रिलीज़ हुई थी. रणबीर ने उस सीरीज़ में भी शाहरुख और DDLJ से उनके किरदार राज पर बात की थी. बताया कि रोमांस को वो जिस तरह से देखते हैं, वो नज़रिया बनाने में उस फिल्म का बड़ा हाथ था. रणबीर ने अपने करियर में ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्में दी हैं. ऐसी फिल्में जिनका कोर रोमांस ही था. अब उनकी अगली रिलीज़ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को भी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ही बताया जा रहा है. हालांकि रणबीर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इस फिल्म के बाद ऐसे जॉनर की फिल्में नहीं करेंगे. 08 मार्च को आने वाली लव रंजन की फिल्म के बाद उनकी अगली रिलीज़ Animal है. हिंसा और खून-खराबे पर केंद्रित कहानी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' के हिट होने के बाद दीपिका पादुकोण ने उनसे क्या कहा?

.webp?width=60)

