The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor feels Shamshera flopped due to its bad content not due to call for boycott

रणबीर कपूर ने कहा 'शमशेरा' बुरी फिल्म थी, इसलिए पिटी, बॉयकॉट से फर्क नहीं पड़ता

रणबीर का मानना है कि अगर कोई फिल्म नहीं चलती, तो उसकी वजह कुछ और नहीं, सिर्फ बुरा कॉन्टेंट है.

Advertisement
brahmastra, ranbir kapoor, alia bhatt, boycott brahmastra,
दिल्ली में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट.
pic
श्वेतांक
8 सितंबर 2022 (Updated: 8 सितंबर 2022, 09:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. लंबे समय बाद एक साल में रणबीर की दो फिल्में रिलीज़ हो रही हैं. दूसरी के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे रणबीर ने पहली की असलफता पर बात की. 2022 में उनकी पहली रिलीज़ थी 'शमशेरा'. अनाउंसमेंट के बाद इस फिल्म के बनने और रिलीज़ होने में काफी समय लग गया. 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म पिट गई. 'शमशेरा' ने 60-65 करोड़ रुपए का कारोबार किया. कहा गया कि बॉयकॉट और बॉलीवुड के प्रति नकारात्मकता इस फिल्म के खिलाफ चली गई. मगर रणबीर का सोचना इससे अलग है. उन्हें लगता है कि बॉयकॉट से कुछ फर्क नहीं पड़ा. 'शमशेरा' इसलिए नहीं चली क्योंकि वो अच्छी पिक्चर नहीं थी.

'ब्रह्मास्त्र' को प्रमोट करने के लिए रणबीर, आलिया और डायरेक्टर अयान मुखर्जी बुधवार को दिल्ली आए हुए थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ. रणबीर से सवाल हुआ. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रति नेगेटिविटी और हिंदी फिल्मों को बेवजह निशाना बनाने पर उनका क्या सोचना है. इसके जवाब में रणबीर कपूर ने कहा-

''मैं आपको खुद का उदाहरण देता हूं. मैं दूसरी फिल्मों के बारे में नहीं बोलना चाहता है. डेढ़ महीने पहले मेरी 'शमशेरा' नाम की फिल्म रिलीज़ हुई. मुझे उसके इर्द-गिर्द कोई नेगेटिविटी महसूस नहीं हुई.''

रणबीर अपनी फिल्म को निशाना बनाए जाने की बात को खारिज कर रहे हैं. जबकि 'शमशेरा' के फ्लॉप होने पर स्टारकास्ट से लेकर डायरेक्टर ने एक लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी. उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 'शमशेरा' को बहुत नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा. जबकि वो इतनी बुरी फिल्म नहीं थी. एक्टर संजय दत्त और वाणी कपूर ने भी ऐसा ही नोट शेयर किया. रणबीर सोशल मीडिया पर हैं नहीं, इसलिए उनका रिएक्शन अपने को पता नहीं चला.

brahmastra, ranbir kapoor, alia bhatt
‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के दोरान डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ आलिया औऱ रणबीर.

खैर,  रणबीर ने इस बात से भी इन्कार किया कि बॉयकॉट की वजह से फिल्मों की कमाई प्रभावित होती है. कॉन्टेंट वो इकलौती चीज़ है, जो किसी फिल्म की सफलता और असलफता तय करता है. रणबीर ने कहा-

''अगर कोई फिल्म टिकट खिड़की पर नहीं चली, वो सिर्फ इसलिए क्योंकि जनता को फिल्म पंसद नहीं आई. ये सिर्फ कॉन्टेंट के बारे में है. अगर आप अच्छी फिल्म बनाते हैं. जनता को एंटरटेन करते हैं. तो वो बिल्कुल सिनेमाघरों में जाकर आपकी फिल्म देखेंगे. वो अलग इमोशन फील करना चाहते हैं. कैरेक्टर्स के साथ जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं. और एंटरटेन होना चाहते हैं. इसलिए अगर कोई फिल्म नहीं चलती, तो उसकी वजह कुछ और नहीं, सिर्फ बुरा कॉन्टेंट है. जो कि मुझे लगता है कि सही जवाब है.''

रणबीर का मानना, उनकी अगली फिल्म के बारे में सही साबित होता दिख रहा है. 'ब्रह्मास्त्र' को भी बॉयकॉट करने की मांग शुरू हो चुकी है. बावजूद इसके फिल्म के पहले दिन की अडवांस बुकिंग 11 करोड़ रुपए के पार जा चुकी है. जो कि आज के समय में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बड़ी बात है. अब सबकुछ वहीं आकर ठहरता है कि 'ब्रह्मास्त्र' कैसी फिल्म साबित होती है. 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. 

वीडियो देखें: रणबीर का 11 साल पुराना वीडियो वायरल, ब्रह्मास्त्र को बॉयकॉट करने की मांग चालू

Advertisement

Advertisement

()