The Lallantop
Advertisement

'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर रणबीर कपूर ने दिल खुश करने वाली बात बोली है

2013 में आई ‘ये जवानी है दीवानी’ की बड़ी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

Advertisement
pic
8 मई 2023 (अपडेटेड: 8 मई 2023, 11:45 AM IST)
Yeh Jawaani Hai Deewani
'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर, दीपिका के साथ कल्कि और आदित्य रॉय कपूर भी थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2013 में रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की एक फिल्म आई थी. नाम था ‘ये जवानी है दीवानी’. करीब 10 साल पहले रिलीज़ हुई इस फिल्म के गाने और वन लाइनर्स खूब पॉपुलर हैं. अब खबर है कि अयान मुखर्जी अपनी इस फिल्म का सीक्वल बना सकते हैं. रणबीर कपूर ने इस सीक्वल को लेकर बात की है. रणबीर ने ये भी कहा है कि अयान के पास इस सीक्वल के लिए एक बढ़िया स्टोरी है.

एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर से जब ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसके सीक्वल में बनी, नैना, अवी और अदिती के 10 साल बाद की कहानी दिखाई जा सकती हैं. 10 साल बाद ये किरदार क्या कर रहे हैं इस पर स्टोरी हो सकती है. रणबीर ने कहा,

‘’मुझे लगता है ‘ये जवानी है दीवानी’ का एक अच्छा सीक्वल बन सकता है. मुझे याद है अयान के पास एक अच्छी स्टोरी भी थी, लेकिन फिर हम लोग ‘ब्रह्मास्त्र’ की जर्नी पर निकल गए. मगर कभी भी हार नहीं माननी चाहिए. हो सकता है कुछ सालों बाद वो इसपर काम करे. मुझे लगता है ये कहानी 10 साल बाद की होगी. जिसमें हम सभी के किरदार, बनी, नैना, अवी और अदिति की लाइफ को 10 साल बाद का दिखाया जाएगा. मुझे लगता है उन किरदारों को एक्सप्लोर करना बहुत दिलचस्प होगा.''

साल 2018 में भी रणबीर, ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल पर बात कर चुके हैं. उस वक्त बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था,

‘’अयान, ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाने की जर्नी पर है जो काफी टाइम टेकिंग होने वाला है. लेकिन हम कभी-कभी ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल पर भी बात करते हैं. इस फिल्म के लिए उनके पास आइडिया भी है और इस फिल्म को बनाना हम लोगों के लिए आसान भी होगा. ‘ब्रह्मास्त्र’ से ज़्यादा आसान होगा क्योंकि ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए तो अयान जैसे पागल हो चुका है. हो सकता है ‘ब्रह्मास्त्र’ वन और टू के बीच हमें छह महीने की विंडो मिल जाए इस फिल्म के सीक्वल के लिए.''

‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो इसका पहला पार्ट पिछले साल 09 सितंबर को रिलीज़ हुआ था. जिसे कमाल का रिस्पोंस मिला. इसने करीब 307 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. अब फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो गई है. अयान मुखर्जी ने कुछ दिनों पहले इंस्टा पोस्ट करके अनाउंस किया था कि ‘ब्रह्मास्त्र’ का दूसरा पार्ट 2026 के दिसंबर में और तीसरा पार्ट 2027 में रिलीज़ होगा.

वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो वो रिसेंटली श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में दिखाई दिए थे. जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की. इसके बाद वो अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नज़र आएंगे. 

वीडियो: रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' की स्क्रिप्ट सुनी और वॉशरूम पहुंच गए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()