रणबीर कपूर की 'धूम 4' पर ऐसा अपडेट आया कि पूरी कहानी बदल जाएगी!
Ranbir Kapoor की Dhoom 4 को बड़ी फिल्म बनाने के लिए Aditya Chopra सॉलिड प्लैनिंग कर रहे हैं.

काफी समय से खबरें चल रही थीं कि YRF अपनी Dhoom फ्रेंचाइज़ को रीबूट करना चाहता है. Pathaan की कामयाबी के बाद खबरें उड़ी कि Shah Rukh Khan Dhoom 4 को लीड करेंगे. फिर उसके बाद Salman Khan और Suriya जैसे एक्टर्स का नाम इससे जुड़ा. लेकिन फिर बताया गया कि Ranbir Kapoor इस फिल्म को लीड करने वाले हैं. अब खबर आई है कि अप्रैल 2026 से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक,
हालांकि इस अपडेट के बाद फैन्स को कंफ्युज़न भी होने लगी. पहले खबर आई थी कि रणबीर फिल्म के विलन होंगे. लेकिन अगर ये हालिया अपडेट सही है तो कहानी दो दिशाओं में मुड़ सकती है. या तो रणबीर पुलिस ऑफिसर का रोल कर सकते हैं, जो पिछली फिल्मों में अभिषेक बच्चन ने किया था. या फिर इस फिल्म में दो विलेन होंगे. पहले रणबीर कपूर और दूसरा साउथ का कोई सुपरस्टार. बाकी इससे पहले सितंबर 2024 में पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहानी को लेकर कुछ डिटेल्स साझा किए गए थे. उस रिपोर्ट के अनुसार,
बता दें कि इस फिल्म का ‘धूम’ के पिछले किसी भी पार्ट से कोई कनेक्शन नहीं होगा. मेकर्स इस फिल्म के ज़रिए धूम यूनिवर्स को फिर से शुरू करने जा रहे हैं. यही वजह है कि पिछली फिल्मों से कोई भी एक्टर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. यानी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी इस फिल्म में नज़र नहीं आएंगे. बाकी रणबीर के काम की बात करें तो वो फिलहाल ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं. उससे फारिग होने के बाद वो ‘रामायण’ के बचे हुए हिस्से शूट करेंगे.
वीडियो: रणबीर कपूर के पास धूम 4, लव एंड वॉर और ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्में आने वाली हैं

.webp?width=60)

