The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ranbir Kapoor and Alia Bhatt’s film Brahmastra advance booking numbers

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?

'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग से लेकर वेनिस फिल्म फेस्टिवल तक. पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Advertisement
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 09 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.
pic
मेघना
6 सितंबर 2022 (Updated: 6 सितंबर 2022, 02:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों की अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं. आज की बड़ी खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं-


# वेनिस फिल्म फेस्टिवल में ब्रैंडन फ्रेजर को स्टैंडिंग ओवेशन

79वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 'द ममी' के एक्टर ब्रैंडन फ्रेजर की कमबैक फिल्म 'द व्हेल' का प्रीमियर किया गया. जिसमें उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म में ब्रैंडन एक डिसेबल मैन का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. 

जिसका वज़न 600 पाउंड यानी करीब 270 किलो का होता है. जो अपनी 17 साल की बेटी से मिलने की कोशिश करता है.

# नॉर्थ अमेरिकन थिएटर्स में 'टॉप गन मेवरिक' का बोलबाला

टॉम क्रूज़ की फिल्म 'टॉप गन मेवरिक' का रिलीज़ के 15 हफ्तों बाद भी जलवा कायम है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की कमाई 700 मिलियन डॉलर के पार चली गई है. ये फिल्म चैडविक बोसमेन की 'ब्लैक पैंथर' को पछाड़ कर पांचवी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसका रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

# 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के लिए एयर स्टंट करते दिखे टॉम क्रूज़

टॉम क्रूज़ इन दिनों 'मिशन इम्पॉसिबल' की सातवीं किश्त पर काम कर रहे हैं. फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है. जिसमें टॉम, हवा में स्टंट करते दिख रहे हैं. पिछले साल टॉम ने Mission Impossible: Dead Reckoning Part I की शूटिंग पूरी कर ली थी. जिसे 2023 में रिलीज़ किया जाएगा.

# गोविंदा की 'दूल्हे राजा' का रीमेक बनाएंगे शाहरुख खान?

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने गोविंदा की साल 1998 में आई फिल्म 'दूल्हे-राजा' के राइट्स खरीद लिए हैं. खबर है कि इस कॉमेडी फिल्म का रीमेक बनाया जाएगा. जिसकी स्क्रिप्ट पर फरहाज सामजी ने काम शुरू कर दिया है. फिलहाल ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.

# अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में बोले आयुष्मान खुराना

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सितारे उतरे हैं. आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से अपील की कि वो अर्शदीप को ट्रोल करना बंद करें.

 इस वीडियो में आयुष्मान, अपने को-स्टार्स के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं. कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा,

''जब इंडिया मैच हारती है तो बहुत दुख होता है. लेकिन कुछ अच्छी चीज़ों पर भी ध्यान दीजिए. कोहली अब फॉर्म में लौट आए हैं. हमारे ओपनर्स फॉर्म में हैं. हमें, हमारी टीम को तब भी सपोर्ट करना चाहिए जब वो मैच हार गए हों. प्लीज़, अर्शदीप को ट्रोल करना बंद कीजिए.''

# 'ब्रह्मास्त्र' की 7.67 करोड़ रुपए की हुई एडवांस बुकिंग  

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का खूब बज़ है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईमैक्स थ्री डी फॉर्मेट में फिल्म के अब तक डेढ लाख से ज़्यादा टिकट्स बिक चुके हैं. इस बुकिंग ने करीब 7.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 'संजू' और 'बेशरम' के बाद 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म होने वाली है. खैर, ये तो 09 सितंबर को ही पता चलेगा जब मूवी थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: मारुती की ‘राजा डीलक्स’ में दो किरदार निभाएंगे प्रभास

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()