The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • ramesh taurani lost Rs 22 cr after the legend of bhagat singh flopped starring ajay devgn

अजय देवगन की 'भगत सिंह' को नेशनल अवॉर्ड मिला, मगर प्रोड्यूसर को 22 करोड़ का घाटा हो गया

Ramesh Taurani ने बताया कि Ajay Devgn वाली The Legend of Bhagat Singh के वक्त एक साथ पांच फिल्में भगत सिंह पर ही बन रही थीं.

Advertisement
pic
17 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2024, 04:42 PM IST)
the legend of bhagat singh, ajay devgn
इसी फिल्म के बाद राजकुमार संतोषी और रमेश तौरानी के बीच कोल्ड वॉर सी हो गई.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2002 में Ajay Devgn की एक फिल्म आई थी. नाम था The Legend of Bhagat Singh. शहीद भगत सिंह की ज़िंदगी पर बनी देशभक्ति से लबरेज़ फिल्म. इसे दो नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे. पहला अजय देवगन को बेस्ट मेल एक्टर के लिए. दूसरा, बेस्ट फिल्म के लिए. क्रिटिकली अक्लेम्ड होने के बावजूद उस वक्त भगतसिंह के मेकर्स को 22 करोड़ का घाटा हुआ था.  

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया था. हाल ही में रमेश ने बताया कि उस फिल्म ने भले ही खूब तारीफ बटोरी हो मगर मेकर्स को फिल्म से करीब 22 करोड़ का नुकसान हुआ था.  Showsha को दिए इंटरव्यू में रमेश ने कहा,

''उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया. क्योंकि उस वक्त एक साथ पांच फिल्में भगत सिंह पर बन रही थीं. जिसमें से एक तो हमारी वाली फिल्म से एक हफ्ते पहले ही रिलीज़ हुई थी. जिसमें सोनू सूद थे. हमारी फिल्म सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 23rd March 1931: Shaheed से क्लैश हुई थी. इसके अलावा एक फिल्म कभी बनकर खत्म ही नहीं हो पाई. वो जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बन रही थी. मगर वो कभी रिलीज़ ही नहीं हुई. फिर एक और फिल्म 'रामायण' वाले रामानंद सागर बना रहे थे. जिसे एक साल बाद डायरेक्ट दूरदर्शन पर रिलीज़ किया गया.''

रमेश ने कहा,

''पूरी कंपनी की इकॉनमी हिल जाती है. उस वक्त हमने इस फिल्म पर करीब 27 करोड़ रुपये लगाए थे. मगर हम पिक्चर से सिर्फ 5 करोड़ रुपये ही रिकवर कर पाए. हमारा करीब 22 करोड़ का नुकसान हुआ. फिल्म को क्रिटिकली काफी पसंद किया गया नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले. मगर इससे फाइनेशियली लॉस हुआ.''

खबर थी कि इसी फिल्म के बाद राजकुमार संतोषी और रमेश तौरानी के बीच कोल्ड वॉर सी हो गई. जब 'भगत सिंह' नहीं चली तो राजकुमार किसी दूसरे बैनर तले अपनी अगली फिल्म 'खांकी' बनाने चले गए. जिससे रमेश तौरानी को बुरा लगा. मगर बाद में उनके बीच की ये वॉर खत्म हुई और दोनों ने साथ मिलकर रणबीर-कटरीना स्टारर 'अजब प्रेम की गज़ब कहानी' बनाई.

वीडियो: अजय देवगन अपनी कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में अनिल कपूर से भिड़ेंगे!

Advertisement

Advertisement

()