The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana: Yash is speculated to do Tandav Nritya in film's new Teaser | Ranbir Kapoor

'रामायण' के नए टीज़र में यश करेंगे तांडव, शूट शुरू!

'रामायण' के नए टीज़र में रावण सिर्फ युद्ध करते हुए नहीं, बल्कि शिव तांडव स्तोत्र पर कथक करते हुए भी दिखेंगे.

Advertisement
pic
20 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:24 PM IST)
Ranbir Kapoor, Yash in Ramayana
चर्चा है कि जुलाई में 'रामायण' का नया टीज़र आएगा. इस बार रावण की झलक दिखाई जाएगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Ramayana के नए Teaser में Yash की झलक दिखाई जाएगी? क्या Aamir Khan की Lala Amarnath वाली फिल्म में Farhan Akhtar भी नज़र आएंगे? Preity Zinta किस फिल्म से पर्दे पर वापसी कर रही हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'रामायण' के अगले टीज़र में यश करेंगे तांडव, शूट शुरू

'रामायण' वो फिल्म है, जिसका इंतज़ार दुनियाभर में हो रहा है. इसकी एक झलक सामने आती है, और चर्चा महीनों तक होती है. अब ख़बर है कि टीम 'रामायण' एक नया सरप्राइज़ देने वाली है. फिल्म का नया टीज़र तैयार किया जा रहा है. और इस बार इसमें रावण की झलक दिखाई जाएगी. बताया जा रहा है कि यश ने टीज़र का कुछ पोर्शन शूट कर लिया है. मगर थोड़ी शूटिंग बाक़ी है, और वो अब शुरू हुई है. टीज़र में रावण के व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलू दिखाए जाएंगे. उसे परमज्ञानी और कुशल सम्राट के रूप में दिखाया जाएगा. रावण शास्त्रीय संगीत और क्लासिकल डांस में भी निपुण था. और इस टीज़र में रावण के ये सारे पहलू सामने आएंगे. टीज़र का सबसे मज़बूत पहलू है तांडव. रावण भगवान शिव का परमभक्त था. और तांडव स्तोत्र रावण ने ही रचा था. चर्चा है कि इस नए टीज़र में तांडव स्तोत्र को भी शामिल किया गया है. इसके लिए मशहूर क्लासिकल डांसर शम्पा गोपीकृष्ण को लाया गया है. उन्होंने यश के लिए तांडव स्तोत्र कोरियोग्राफ किया है. इससे पहले शम्पा 'पद्मावत' के लिए भी कोरियोग्राफी कर चुकी हैं. और बताया जा रहा है कि यश के लिए उन्होंने तांडव पर कथक बेस्ड कोरियोग्राफी डिज़ाइन की है. कुल मिलाकर 'रामायण' के इस नए टीज़र में यश सिर्फ योद्धा के रूप में नहीं, बल्कि म्यूजिशियन और क्लासिकल डांसर के रूप में भी दिखाए जाएंगे. ये थ्योरी मेकर्स के उस बयान से भी मेल खाती है, जिसमें कहा गया था कि 'रामायण' में रावण को सिर्फ विलन की तरह नहीं दिखाया जाएगा. कहा जा रहा है कि 23 से 26 जुलाई तक होने वाले सैन डिएगो कॉमिक कॉन में ये टीज़र प्रेज़ेंट किया जाएगा. वहां के बाद ये भारत में रिलीज़ होगा.

# डेविड वील की 'टायरेंट' में माइकल चिकलिस की एंट्री

डायरेक्टर डेविड वील एक कलिनरी थ्रिलर बना रहे हैं. टाइटल है 'टायरेंट'. डेडलाइन के मुताबिक एमी और गोल्डन ग्लोब विनर माइकल चिकलिस को इस फिल्म में कास्ट किया गया है. चार्लीज़ थेरॉन, डेमी मूर और जूलिया गार्नर पहले से ही इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिलहाल इसकी शूटिंग लॉस एंजेलिस में चल रही है.

# जैकी श्रॉफ़ की 'खेती' का फर्स्ट लुक आउट

जैकी श्रॉफ़ और शरद केळकर को लेकर एक रूरल हॉरर फिल्म बन रही है. टाइटल है 'खेती'. मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक रिवील किया है. इसमें खेत में खड़ी फ़सल के पीछे से झांकता एक शख़्स नज़र आ रहा है. नेहा सरगम फिल्म की फीमेल लीड हैं. वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. हारिस इम्तियाज़ खान इसके राइटर-डायरेक्टर हैं.

# आमिर खान की स्पोर्ट्स फिल्म में फ़रहान अख्तर

आमिर खान और फ़रहान अख़्तर के स्क्रीन पर साथ आने की ख़बरे हैं. पिंकविला के मुताबिक फ़रहान आमिर की अगली फिल्म जो लाला अमरनाथ पर बेस्ड है, उससे जुड़ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें लाला अमरनाथ के सबसे ख़ास दोस्त और क्रिकेटर का रोल ऑफर किया गया है. फ़रहान की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी है. हालांकि फिलहाल ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है. मगर इसकी चर्चा हो रही है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये विभाजन के बाद साल 1952 में भारत-पाक के बीच हुई पहली टेस्ट सीरीज़ पर बेस्ड फिल्म है. तब लाला अमरनाथ टीम इंडिया के कैप्टन थे. ख़बर है कि ये फिल्म आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 18 सितंबर को रिलीज़ होगी प्रीति ज़िंटा की 'वाइब'

प्रीति ज़िंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर आने वाली हैं. वो कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' से वापसी कर रही हैं. एमेज़ॉन MGM स्टूडियोज़ ने ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस कर दी है. कुणाल खेमू इसके डायरेक्ट तो हैं ही, वो फिल्म में एक्ट भी कर रहे हैं. उके साथ स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी ज़रूरी किरदार में हैं.  ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# मैनचेस्टर में ग्रैंड डांस नंबर शूट करेंगे अहान

अहान पांडे इन दिनों अली अब्बास ज़फ़र की एक्शन रोमैंस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. न्यूज़ 18 के मुताबिक इस फिल्म में अहान का एक ग्रैंड डांस नंबर रखा गया है. इसकी शूटिंग मैनचेस्टर में होगी. इस फिल्म में उनके ऑपोजिट शरवरी वाघ को लिया गया है. फिलहाल इसके टाइटल और रिलीज़ डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

वीडियो: क्या 200 करोड़ की ओपनिंग के साथ नया इतिहास रचेगी 'रामायण'?

Advertisement

Advertisement

()