The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana Teaser US Screening: Namit Malhotra Shared his vision for this Ranbir Kapoor Film

"भारतीय विनम्र हैं, कमज़ोर नहीं, दुनिया को यही बताने के लिए बनाई रामायण"

न्यूयॉर्क में हुई स्क्रीनिंग में नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' का जो बखान किया, उसने इंटरनेशनल मीडिया को भी भावुक कर दिया

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026, 11:42 PM IST)
Ranbir Kapoor in Ramayana
'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ramayana Glimpse Newyork Screening Namit Malhotra ऐसा क्या कहा कि इंटरनेशनल मीडिया ने खड़े होकर 'रामायण' के सम्मान में तालियां बजाईं? क्या Ranbir Kapoor ने Ramayana Reject कर दी थी? Vicky Kaushal की Chhaava 2 पर क्या अपडेट है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# "रामायण बनाई ताकि दुनिया जाने कि असली भारत कैसा है"

'रामायण' इन दिनों अमेरिका में प्रमोट की जा रही है. 31 मार्च को न्यूयॉर्क में इसके टीज़र की स्क्रीनिंग रखी गई. मीडिया के साथ Q&A सेशन में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि भगवान राम भारत के लिए क्या हैं. और उनकी कहानी को वो दुनिया के सामने क्यों लाना चाहते हैं. उन्होंने कहा,

"मैंने सालों तक यहां अमेरिका में रहकर काम किया है. इस दौरान मैंने देखा कि हम भारतीय कई तरह की मुश्किलों को हराकर कई क्षेत्रों में अपनी पहचान चुके हैं. जो निश्चित तौर पर हमारी उपलब्धि है. मगर रामायण... रामायण हमारा गर्व है. आमतौर पर हम भारतीय हर जगह, हर तरह की संस्कृति में बहुत जल्दी ढल जाते हैं. मगर ये इसलिए नहीं है, कि हमारी अपनी संस्कृति उतनी मज़बूत नहीं है. रामायण बनाने का उद्देश्य इसी में निहित है. हम ये फिल्म बना रहे हैं, ताकि दुनिया इस बात को जान सके, कि भारत का अपना इतिहास कितना महान रहा है. और हमें उस पर गर्व है. हम ख़ुद को किसी से बेहतर नहीं दिखाना चाहते. हम चाहते हैं कि दुनिया हमें कमतर न आंके. हमें बराबरी से देखे."

नमित मल्होत्रा के इस जवाब पर इंटरनेशनल मीडिया ने खड़े होकर तालियां बजाईं. नमित ने रामायण के स्केल पर भी बात की. US मीडिया को इसके लेवल का सही अंदाज़ा लग सके, इसके लिए नमित ने हॉलीवुड की सफलतम फिल्मों का उदाहरण देते हुए अपनी बात समझाई. कहा,

"हमारी रामायण उसी स्केल पर बन रही है, जिस पर आपकी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स बनी है. इसका क्रिएचर वर्क और VFX अवतार के लेवल के हैं. और इसमें ग्लैडिएटर जैसी इमोशनल डेप्थ है. हॉलीवुड में बनी तीन ग्रेटेस्ट फिल्मों का ब्रिलियंस हमने हमारी एक फिल्म में डाला है. इसे देखकर दुनिया का अंदाज़ा लगेगा कि भारत कैसे सोचता है. और अपना गौरवशाली इतिहास दुनिया को किस अंदाज़ में दिखा सकता है."

# मिली एल्कॉक की 'सुपरगर्ल' का ट्रेलर रिलीज़

मिली एल्कॉक स्टारर 'सुपरगर्ल' का नया टीज़र आया है. ट्रेलर के मुताबिक सुपरगर्ल सुपरमैन से बिल्कुल अलग है. शक्तियां उसके पास भी हैं, मगर वो बेफिक्र और मनमौजी है. उसके पेट डॉग क्रिप्टो में उसकी जान बसती है. दुश्मन क्रिप्टो को घायल कर देते हैं. उसकी जान बचाने के लिए सुपरगर्ल कई ख़तरे मोल लेती है. टीज़र में सुपरगर्ल के क़जिन सुपरमैन (डेविड कॉरेनस्वेट) की झलक भी दिखी. क्रेग गिलेस्पी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज़ होगी.

# 'छावा 2' बनेगी, शाहू महाराज का पात्र करेंगे विकी कौशल!

एक के बाद एक सीक्वल्स के दौर में 'छावा' के साीक्वल की ख़बर भी आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 'छावा 2' की तैयारी शुरू हो गई है. इसमें भी विकी कौशल ही लीड रोल करेंगे. 'छावा' में विकी ने छत्रपति संभाजी महाराज का पात्र किया था. 'छावा 2' में वो संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज का किरदार निभाएंगे. फिलहाल ये प्रोजेक्ट प्लानिंग स्टेज पर है. इसकी शूटिंग 2027 के अंत में या 2028 में ही शुरू हो सकेगी.  पहले विकी महावतार पूरी करेंगे. उसके बाद ही 'छावा 2' का नंबर आएगा. इसे भी लक्ष्मण उतेकर ही डायरेक्ट करेंगे.

# 'रामायण' में काम करने से मना कर दिया था रणबीर ने

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के पात्र में नज़र आएंगे. मगर पहले उन्होंने इस फिल्म के लिए इन्कार कर दिया था. 31 मार्च को न्यूयॉर्क में हुए 'रामायण' के प्रेस इवेंट में रणबीर ने ये बात बताई. उन्होंने कहा,

"चार साल पहले जब नमित ने मुझे ये रोल ऑफर किया, तब मैंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. मुझे लगा कि मैं भगवान राम का पात्र करने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं. मुझे लगा कि मैं इस फिल्म के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगा. मेरा ये डर बहुत जल्दी ग्रैटिट्यूड में बदल गया क्योंकि ऐसे मौके मेरी ज़िंदगी के लिए बहुत ज़रूरी थे. मैं एक ऐसे दौर में था, जब मैं अपनी लाइफ और लाइफस्टाइल को बदलने लगा था. तब मैं पहली बार पिता बना था. मुझे लगता है कि भगवान राम का किरदार निभाना और उसी समय पिता भी बनना, मेरी ज़िंदगी में टर्निंग पॉइंट लाने के लिए बहुत जरूरी था."

# टोविनो थॉमस ने रिजेक्ट कर दी Jr NTR की ड्रैगन

Jr NTR की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'ड्रैगन' में मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस को भी कास्ट किया गया था. मगर उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है. अपनी मलयालम फिल्म 'पलीछट्टम्बी' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इसकी वजह भी बताई. उन्होंने कहा, "मलयालम सिनेमा में एक बार में एक फिल्म पर काम करते हैं. तेलुगु में एक फिल्म पूरी होने में साल भर भी लगा जाता है. और मैं एक प्रोजेक्ट को तीन महीने से ज्यादा वक्त नहीं दे सकता." 'ड्रैगन' को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं. ये 26 जून को रिलीज़ होगी.

# बड़े स्टार्स को लेकर YRF बना रहा एक रोमैंटिक फिल्म

यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक रोमैंटिक फिल्म पर तेज़ी से काम चल रहा है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक YRF बड़ी ख़ामोशी से इस प्रोजेक्ट पर काम रहा है. स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है. इसमें बड़े स्टार्स को लिए जाने की ख़बर है. इस रिपोर्ट के मुताबिक 27 सितंबर को स्व. यश चोपड़ा के जन्मदिन पर ये फिल्म अनाउंस की जाएगी.

वीडियो: अमेरिका में लॉन्च हुआ 'रामायण' का टीजर, इंटरनेशनल मीडिया ने क्यों बजाई तालियां?

Advertisement

Advertisement

()