The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana Teaser: Did the Kaabil Director Sanjay Gupta Troll Ranbir Kapoor Starrer?

"खोदा पहाड़, निकला चूहा"- 'काबिल' वाले डायरेक्टर ने 'रामायण' को ट्रोल कर दिया?

सोशल मीडिया पर लोग संजय गुप्ता के बयान से काफी नाराज़ हो गए हैं.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026, 03:07 PM IST)
ranbir kapoor, sanjay gupta, ramayana,
'रामायण' का पहला प्रमोशनल इवेंट यूएस में रखा गया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

लंबे इंतज़ार के बाद Ramayana का पहला टीज़र Rama, डिजिटली रिलीज़ कर दिया गया है. इसके जरिए मेकर्स ने Ranbir Kapoor का फर्स्ट लुक रिवील किया है. प्रोडक्शन और VFX के लिहाज़ से फिल्म अच्छी नज़र आ रही है. मगर कुछ मामलों में लोग इस पर मिक्स्ड रिएक्शंस भी दे रहे हैं. उन्हीं लोगों में से एक हैं Kaabil और Kaante जैसी फिल्मों के डायरेक्टर Sanjay Gupta. संजय ने बिना कोई नाम लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे लोग 'रामायण' से जोड़कर देख रहे हैं.

'रामायण' को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. वो आठ ऑस्कर जीतने वाली VFX कंपनी D-NEG के कर्ता-धर्ता हैं. पिछले दिनों उन्होंने यूएस में फिल्म से जुड़ा एक प्रेस इवेंट रखा था. वहां उन्होंने इसकी तुलना 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स', 'अवतार' और 'ग्लेडिएटर' जैसी ग्लोबल फिल्मों से कर डाली. वो पहले भी इस प्रोजेक्ट को जगह-जगह हाइप करते रहे हैं. ऐसे में आम आदमी के मन में न चाहते हुए भी फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. इसकी झलक 'राम' वाले फर्स्ट लुक टीज़र के दौरान भी देखने को मिली है. वैसे तो कई लोगों ने इस पर अपना मिक्स्ड रिएक्शन दिया, मगर संजय गुप्ता का बयान थोड़ा ज्यादा चर्चा में आ गया है.

ramayana
डायरेक्टर संजय गुप्ता का कमेंट.

दरअसल, संजय ने 'रामायण' टीज़र रिलीज़ के घंटे भर बाद X पर एक रैंडम पोस्ट डाला था. उसमें वो लिखते हैं-"खोदा पहाड़, निकला चूहा." उन्होंने ना किसी का नाम लिया, ना ही कोई कॉन्टेक्स्ट दिया. मगर इंटरनेट पर लोग उनके इस बयान को रणबीर की फिल्म से जोड़कर देखने लगे. इतना ही नहीं, जनता उनसे काफी नाराज़ हो गई और दे दनादन ट्रोल करने लगी. एक यूजर ने लिखा,

"किसी फिल्ममेकर का मोबाईल पर सिर्फ 2 मिनट का टीजर देखकर उस मूवी को जज करना अजीब लगता है. जबकि वो फिल्म IMAX के लिए बनाई गई है. लगता है आपको बरनॉल की ज़रूरत है."

ramayana
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"आपने अपनी लीग से बढ़कर कभी कुछ ट्राय क्यों नहीं किया? आज आपकी इंडस्ट्री से कोई कुछ बड़ा कर रहा है, तो उसे सपोर्ट करने की जगह आप उसे पीछे खींच रहे हैं. और VFX का नाम तो सुना होगा. अभी सात महीने हैं. जो फ्रेम्स थोड़े ऑफ लग रहे हैं, वो बेहतर हो सकते हैं."

ramayana
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने लिखा,

"क्या अपनी ही इंडस्ट्री पर तंज कसना आपको शोभा देता है? एक ट्रोल की तरह बर्ताव करना, जिसमें नाम लेने की भी हिम्मत न हो, बेहद घटिया बात है."

ramayana
एक यूजर का कमेंट.

अब संजय ने ये बात 'रामायण' को लेकर कही थी या नहीं, ये केवल वही जानते हैं. मगर जाने-अनजाने उन्होंने लोगों को नाराज़ जरूर कर दिया है. जहां तक फिल्म की बात है, इसे 'दंगल' वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इस टीज़र रिलीज़ से मेकर्स ने ऑफिशियली अपने सात महीने के प्रमोशनल कैम्पेन की शुरुआत भी कर दी है. आने वाले समय में दर्शकों को इससे जुड़े अन्य एसेट देखने को मिलेंगे. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीपावली और दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर रिलीज़ होगा.

वीडियो: रणबीर कपूर ने राम के रोल क्यों रिजेक्ट कर दिया था?

Advertisement

Advertisement

()