"श्रीराम बनने के लिए मन का साफ़ होना ज़रूरी, और रणबीर..."
'रामायण' में राजा दशरथ का रोल करने वाले अरुण गोविल ने भगवान राम बने रणबीर कपूर को लेकर क्या कहा?

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana और Prabhas स्टारर Adipurush के बारे में Arun Govil ने क्या कहा? क्या Atlee भी अपनी Allu Arjun स्टारर AA22xA6 SS Rajamouli की Varanasi की तरह Global Film की तरह प्रोजेक्ट करने वाले हैं? The Raja Saab OTT पर कब आएगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# "श्रीराम बनने के लिए मन का साफ़ होना ज़रूरी, और रणबीर..."
'रामायण' भारतीय सिनेमा की अति महत्वाकांक्षी फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर श्रीराम और अरुण गोविल राजा दशरथ का पात्र कर रहे हैं. हाल ही में PTI को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने कहा,
'रामायण' की तुलना 'आदिपुरुष' से करने पर उन्होंने कहा,
# 20 फरवरी को भारत में रिलीज़ होगी 'हैमनेट'
जेसी बकली और पॉल मेस्कल स्टारर 'हैमनेट' भारत में रिलीज़ होने वाली है. रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसके राइट्स खरीदे हैं. कंपनी की अपकमिंग फिल्मों की रिलीज़ स्लेट के मुताबिक 20 फरवरी को 'हैमनेट' भारतीय सिनेमाघरों में लगेगी. इसे क्लो जाओ ने डायरेक्ट किया है.
# पैन इंडिया नहीं, ग्लोबल फिल्म होगी AA22xA6?
एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है. इसे पैन इंडिया फिल्म कहा जा रहा थ. मगर ग्रेट आंध्रा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये पैन इंडिया नहीं, बल्कि ग्लोबल फिल्म होगी. जिस तरह SS राजामौली 'वाराणसी' और नमित मल्होत्रा 'रामायण' को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने वाले हैं, उसी तरह एटली भी इसे ग्लोबली प्रोजेक्ट करेंगे. सूत्रों के हवाले से एटली को कोट करते हुए इस रिपोर्ट में लिखा गया,
# 8 मई को आएगी लक्ष्य-अनन्या की 'चांद मेरा दिल'
लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर रोमैंटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. धर्मा प्रोडक्शंस की पोस्ट के मुताबिक ये 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में लगेगी. इसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है.
# 6 फरवरी को OTT पर आएगी 'दी राजा साब'
जियो हॉटस्टार तेलुगु ने X पर प्रभास की 'दी राजा साब' की OTT रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. इस पोस्ट के मुताबिक ये 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी. फिल्म में मालविका मोहनन, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और ज़रीना वहाब भी अहम किरदारों में हैं. इसे मारुति ने डायरेक्ट किया है.
# अब रोमैंटिक फिल्म में नज़र आएंगे अहान शेट्टी
'बॉर्डर 2' के बाद अहान शेट्टी एक रोमैंटिक ड्रामा फिल्म में नज़र आएंगे. मिड-डे से बातचीत में अहान ने बताया कि उन्होंने कुछ तीन फिल्में साइन की हैं. इनमें से पहली है 'साथिया' फेम शाद अली की रोमैंटिक फिल्म, जो फिलहाल अनटाइटल्ड है. मार्च-अप्रैल में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
वीडियो: ‘रामायण’ के सेट से वायरल BTS फोटो, हॉलीवुड जैसी मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी से बन रही है रणबीर कपूर की फिल्म.

.webp?width=60)

