रणबीर ने बताया, 'रामायण' में यश ने जैसे रावण का रोल किया, वैसा हमने पहले कभी नहीं देखा
'रामायण' के पहले टीजर में रावण बने यश की एंट्री ने पहले ही इंटरनेट पर तूफान मचा रखा है.

Ramayana से Ranbir Kapoor का फर्स्ट लुक सबने देख लिया है. मगर लोगों में ये जानने की भी उतनी ही एक्साइटमेंट है कि Yash, रावण के गेटअप में कैसे लगते हैं. वैसे तो सोशल मीडिया पर जनता शुरुआत से ही ऐसा कह रही कि वो इस किरदार में दमदार लगेंगे. मगर मेकर्स ने अबतक उनका कंप्लीट लुक रिवील नहीं किया है. ऐसे में रणबीर ने यश और उनके कैरेक्टर के बारे में खुद ही बता दिया.
पिछले दिनों अमेरिका में 'रामायण' से जुड़ा एक प्रेस इवेंट रखा था. इवेंट खत्म होने के बाद रणबीर वहां मौजूद दर्शकों और मीडिया वालों से मिल रहे थे. उनमें से ही एक ने उनसे यश और रावण के कैरेक्टर के बारे में पूछ लिया. सवाल सुनकर रणबीर कहते हैं,
"यश के पास जबरदस्त स्टारडम है. रावण जैसा किरदार निभाने के लिए आपको ऐसे ही इंसान की ज़रूरत होती है, जिसमें वो ऑरा और स्क्रीन प्रेज़ेंस हो. हम सालों से जो देखते आए हैं, यश के रावण का इंटरप्रेटेशन उससे काफी अलग है. मुझे लगता है कि ऑडियंस को बड़े पर्दे पर उन्हें देखने में बहुत मजा आएगा."
इसी इवेंट के दौरान रणबीर ने साई पल्लवी की तारीफ भी की थी. वो 'रामायण' में सीता के रोल में नजर आएंगी. रणबीर कहते हैं,
"हम सभी जानते हैं कि साई एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है. मुझे आज भी वो दिन याद है, जब मैंने उन्हें पहली बार सीता के रूप में देखा था. तब मैंने बस नितेश तिवारी सर की तरफ देखा और हम दोनों जान गए कि इससे बेहतर कास्टिंग कोई दूसरी नहीं हो सकती.”
मेकर्स ने सीता का ऑफिशियली लुक अबतक रिलीज़ नहीं किया है. 'रामा' टीज़र में भी वो बैकग्राउंड में ही नज़र आई हैं. दूसरी तरफ यश को लेकर टुकड़ियों में हाइप बनाई जा रही है. अनाउंसमेंट टीज़र के वक्त उनका आधा ढका चेहरा दिखाया गया था. नए टीज़र में पुष्पक विमान पर उनकी लार्जर दैन लाइफ एंट्री देखने को मिली है. इसमें भी उनका पूरा लुक रिवील नहीं किया गया है. हालांकि उनके कवच और कॉस्टयूम ज़बरदस्त नजर आ रहे हैं.
वीडियो: रामायण का टीज़र आते ही 'आदिपुरुष' क्यों ट्रेंड करने लगा? फैंस को किस बात की चिंता?

.webp?width=60)
