The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana: Ranbir Kapoor Epic To Get Grand Ram Navami Launch At Gateway Of India | Yash

27 मार्च को होगा 'रामायण' का मेगा इवेंट, फिल्म के सारे राज़ उस दिन खुलेंगे

गेटवे ऑफ इंडिया पर एक ग्रैंड इवेंट में दिखाएंगे 'रामायण' के पात्रों की नई झलक. देश के बड़े मंत्रियों से लेकर तमाम सेलेब्रिटीज़ लेंगे हिस्सा.

Advertisement
Ranbir Kapoor, Ramayana, Yash
27 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया पर 'रामायण' के मेकर्स फिल्म के प्रमुख पात्रों की नई झलक दिखाएंगे.
pic
अंकिता जोशी
3 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana भारतीय सिनेमा की वो फिल्म है, जिस पर देश ही नहीं, पूरी दुनिया की नज़र है. हमारी जड़ों से इसका जुड़ाव तो एक वजह है ही. मगर Namit Malhotra इसे जिस स्केल पर बना रहे हैं, उसने इसे टॉकिंग पॉइंट बना रखा है. Yash, Sai Pallavi और Sunny Deol सहित इसकी भारी-भरकम कास्ट ने भी लोगों की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंचा दी हैं. ख़बर है कि मार्च में नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर Nitesh Tiwari एक बड़ा सरप्राइज़ देने वाले हैं. इस दिन मुंबई में एक भव्य समारोह होगा, जिसमें फिल्म के पात्रों से जुड़ी जानकारी सामने आएगी. 

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 27 मार्च को मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर टीम ‘रामायण’ एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गनाइज़ करने जा रही है. यहां फिल्म के प्रमुख पात्र सामने लाए जाएंगे. इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया,

“बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां इस इवेंट में शामिल होंगी. रणबीर जो ‘रामायण’ में भगवान राम का पात्र कर रहे हैं, उन्होंने इंडस्ट्री के अपने क़रीबियों को आमंत्रित किया है. ये पहली बार है जब इस फिल्म का पूरा कैरेक्टर यूनिवर्स दुनिया के सामने लाया जाएगा.”

27 मार्च का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि 26 मार्च को राम नवमी है. और ‘रामायण’ के कैरेक्टर रिवील के लिए ये दिन उपयुक्त है. इस इवेंट में कौन-कौन आएगा, इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया,

“इवेंट की फाइनल गेस्ट लिस्ट अभी तैयार नहीं हुई है. मगर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने देश के कुछ नामी-गिरामी लोगों को इसके इन्विटेशन भेज दिए हैं. फिल्म के लीड एक्टर्स भी अपने क्लोज़ सर्कल से लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे तो होंगे ही, साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के शीर्ष नेताओं के भी आने की ख़बर है.”

‘रामायण’ का टीज़र 3 जुलाई 2025 को आया था. उसके बाद फिल्म का कोई एसेट रिलीज़ नहीं किया गया. टीज़र के नौ महीने बाद दुनिया को ‘रामायण’ और फिल्म में इसके पात्रों की झलक देखने को मिलेगी. 'रामायण’ में रणबीर कपूर, भगवान राम के पात्र में नज़र आएंगे. साई पल्लवी बनी हैं, माता सीता. यश इसमें रावण के किरदार में हैं और साथ ही वो इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. सनी देओल भगवान हनुमान का पात्र कर रहे हैं. इनके अलावा रवि दुबे (लक्ष्मण ), कुणाल कपूर (इंद्र), शीबा चड्ढा (मंथरा), अरुण गोविल (दशरथ), इंदिरा कृष्णन (कौशल्या), चेतन हंसराज (रावण के नाना सुमाली) और लारा दत्ता (कैकेयी) भी हैं. ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज़ की जाएगी. पहला भाग 2026 की दिवाली और दूसरा 2027 की दिवाली पर रिलीज़ किया जाएगा. 

वीडियो: 'रामायण' का म्यूजिक बनाना ए आर रहमान और हांस जिमर के लिए क्यों डरावना था?

Advertisement

Advertisement

()