'रामायण' वालों की जबर प्लानिंग, अमेरिका से शुरू होगा प्रमोशन, 2 अप्रैल को होगा टीजर रिलीज
रामनवमी की डेट खाली छोड़ने पर पब्लिक 'रामायण' मेकर्स को भयंकर कोस रही थी. तभी उन्होंने बड़ा सरप्राइज़ दे दिया.

Nitesh Tiwari की Ramayana को लेकर तगड़ी अपडेट्स सामने आ गई हैं. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज़ होगा. इसलिए मेकर्स जल्द ही यूएस में ऑफिशियली फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं. इस दौरान नितेश के अलावा प्रोड्यूसर Namit Malhotra और Ranbir Kapoor भी इवेंट में मौजूद रहेंगे. अच्छी खबर ये भी है कि मेकर्स ने फिल्म के अगले टीज़र की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है.
नमित 'रामायण' को ग्लोबल स्केल पर बना रहे हैं. अमेरिका इस फिल्म का सबसे बड़ा विदेशी मार्केट है, जो इस फिल्म की रीच को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करेगा. यही कारण है कि उन्होंने मूवी का प्रमोशन वहीं से शुरू करने का फैसला किया है. ये अच्छा साइन है क्योंकि फिल्म अबतक मार्केटिंग के मामले में काफी ठंडी रही है. पिछले साल जुलाई में मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ किया था. उसके बाद से मूवी की कोई खोज-खबर तक नहीं आई. लेकिन अब वो पूरे जोरों-शोरों से फिल्म को प्रमोट करने में जुट गए हैं. इसकी शुरुआत अमेरिका से होगी. इससे पहले फिल्म की टेस्ट स्क्रीनिंग भी सबसे पहले अमेरिकियों को ही दिखाई गई थी.
वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रणबीर, नितेश और नमित एक प्रेस इवेंट करने वाले हैं. इसके लिए मार्च एंड या अप्रैल की शुरुआती डेट्स देखी जा रही हैं. लेकिन इवेंट की एग्जैक्ट लोकेशन को लेकर अबतक कोई पुख्ता जानकारी बाहर नहीं आई है. हमारा मानना है कि ये इवेंट 02 अप्रैल को रखा जाएगा. इस अनुमान के पीछे फिल्म से जुड़ा हालिया अपडेट है.
26-27 मार्च को रामनवमी है. फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स इस मौके पर 'रामायण' का टीज़र रिलीज़ कर देंगे. देखा जाए तो ये फिल्म का अगला प्रमोशनल एसेट रिलीज करने का ये वाकई बेहद बढ़िया मौका होता. मगर मेकर्स के मन शायद कोई और प्लान है. इसने इंटरनेट पर लोगों को काफ़ी नाराज़ कर दिया था. जनता मेकर्स को पानी पी-पीकर कोसने लगी. मगर अगली ही सुबह यानी 27 मार्च को उन्होंने एक बड़ी जानकारी दे दी.
फिल्म वालों ने रामनवमी विश करते हुए बताया कि इसकी अगली झलक 02 अप्रैल को दिखाई जाएगी. ये डेट इसलिए क्योंकि उस दिन हनुमान जयंती है. लेकिन मेकर्स उस दिन फिल्म का ऑफिशियल टीज़र या हनुमान के अवतार में सनी देओल को नहीं दिखाएंगे. वो दिखाएंगे रणबीर कपूर को. मेकर्स ने खुद भी इस बात को कन्फर्म कर दिया है. इसलिए ये कहा जा सकता है कि अमेरिका वाला प्रमोशनल इवेंट भी 02 अप्रैल को ही रखा जाएगा. उसी दिन दुनिया रणबीर को ऑफिशियली पहली बार राम के कंप्लीट लुक में देखेगी.
वीडियो: नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन-सा एक्टर क्या बना है, सब पता चल गया!

.webp?width=60)
