'रामायण' की आलोचना पर OG 'रामायण' वाले अरुण गोविल ने कहा, "रणबीर संस्कारी... "
'रामायण' को लेकर दो धड़ों में बंटी जनता.

Ramayana Teaser में Ranbir Kapoor Troll हुए तो इस पर Arun Govil ने क्या कहा? Raaka में Allu Arjun के लुक की तारीफ़ करने पर Shahrukh Khan troll क्यों हुए?Rajinikanth और Kamal Haasan की KHxRK की शूटिंग कब शुरू होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरी OG 'रामायण' की कास्ट
'रामायण' का टीज़र आने के बाद जितनी इसकी तारीफ हो रही है, कमोबेश उतनी ही इसकी आलोचना भी हो रही है. फिल्म के VFX के साथ लोग रणबीर कपूर पर भी सवाल उठा रहे हैं. मगर टीवी सीरियल 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे मोती सागर और उसमें राम का पात्र करने वाले अरुण गोविल उनके सपोर्ट में आए हैं. PTI से चर्चा में मोती सागर ने कहा,
"मुझे रामायण से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि रणबीर आज के समय के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. वो बेहतरीन परफॉर्मर हैं और उनमें बहुत गहराई है. हमारी रामायण में 30-40 मिनट के 78 एपिसोड थे. इसलिए हम शो में कई बारीकियों पर ध्यान दे सकते थे. जबकि फिल्म सिर्फ तीन घंटे की होगी."
वहीं दैनिक जागरण से चर्चा में अरुण गोविल ने कहा,
"रणबीर बेहतरीन एक्टर हैं. वो बहुत मेहनत करते हैं. असल में वो बहुत संस्कारी बच्चे हैं. मैंने कई बार नोटिस किया है. इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वो अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेंगे."
# 'दी डेविल वियर्स प्राडा 2' का ट्रेलर रिलीज़
'दी डेविल वियर्स प्राडा 2' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक कहानी के किरदार 20 साल बाद फिर साथ आए हैं. पहली झलक में फैशन वर्ल्ड नज़र आता है. और फिर दिखता है एक न्यू एज क्राइसिस. प्रिंट पब्लिशिंग जो मुश्किल में है, उसे बचाने की जद्दोजहद नज़र आ रही है. मेरिल स्ट्रीप, ऐन हैथवे और एमिली ब्लंट के साथ स्टैनली टुची, ट्रेसी थॉम्स और सिमॉन एश्ले भी इसमें दिलचस्प किरदारों में हैं. डेविड फ्रैंकेल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 'राका' की तारीफ़ करने पर ट्रोल क्यों हुए शाहरुख?
8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म का टाइटल रिवील किया गया. और अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज़ हुआ. अल्लू अर्जुन को बर्थ-डे विश करते हुए शाहरुख खान ने 'राका' के लुक की सोशल मीडिया पर तारीफ़ की. और इसी वजह से शाहरुख ट्रोल हो रहे हैं. उनकी पोस्ट पर ढेरों रेज कमेंट्स आ रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि 'राका' के पोस्टर पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिख दी. मगर 'धुरंधर' की अपार सफलता बावजूद शाहरुख चुप्पी साधे बैठे रहे.
# 'राका' में राम्या कृष्णन की एंट्री कन्फर्म
अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' में राम्या कृष्णन भी हैं, ये बात मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर कई बार पढ़ने में आई. मगर कल 8 अप्रैल को जब राम्या ने अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, तो फिल्म में उनकी मौजूदगी कन्फर्म हो गई. दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में हैं, मगर अभी उनके किरदार और बाकी कास्ट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
# अगस्त में शुरू होगा कमल-रजनी की फिल्म का शूट
रजनीकांत ने कमल हासन के साथ उनकी फिल्म RKxKH पर अपडेट दिया. हाल ही में वो चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी. 46 साल बाद ये दोनों एक्टर्स स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे. अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं. और नेल्सन दिलीप कुमार इसके डायरेक्टर हैं.
# एक्शन फिल्म करेंगे विशाल जेठवा?
'मर्दानी' और 'होमबाउंड' फेम एक्टर विशाल जेठवा जल्द ही एक एक्शन फिल्म में नज़र आ सकते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने हथेलियों की तस्वीर पोस्ट की. कैप्शन में डिटेल्स थीं कि ये 105 पुलअप्स का नतीजा है. इस बारे में मिड-डे से चर्चा में उन्होंने बताया कि वो एक्शन सीक्वेंस के लिए तैयारी कर रहे हैं. हम पुल स्ट्रेंथ और ग्रिप एंड्योरेंस पर फोकस कर रहे हैं, ताकि एक्शन एफर्टलेस लगे. हम याद दिला दें कि विशाल मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' में भी कास्ट किए गए हैं. इसमें वो अनीत पड्डा के अपोजिट नज़र आएंगे.
वीडियो: 100 करोड़ की ओपनिंग के साथ इतिहास रचेगी ‘रामायण’!

