The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana: Namit Malhotra shared his vision for Ranbir Kapoor film | Yash, Nitesh Tiwari

"दुनिया स्लमडॉग वाले भारत को जानती है, रामायण में हम दिखाएंगे असली हिंदुस्तान"

नमित मल्होत्रा ने बताया कि हॉलीवुड में भारत की छवि कैसी है, 'रामायण' के ज़़रिए वो इसे बदलना चाहते हैं.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:12 PM IST)
Ranbir Kapoor, Ramayana
'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज़ होगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के बारे में Namit Malhotra ने क्या अपडेट दिया है? Don 3 के बारे में Hrithik Roshan Ranveer Singh से जुड़ा क्या खुलासा किया है? Ragini 3 में Tamannaah Bhatia के ऑपोजिट किसे कास्ट किया गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# "रामायण दुनिया को दिखाएगी असली हिंदुस्तान"

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' वो फिल्म है, जिस पर पूरी दुनिया की नज़र है. 13 फरवरी को जब नमित मल्होत्रा इकोनॉमिक टाइम्स की ग्लोबल बिज़नेस समिट में गए, तो वहां भी 'रामायण' के ही चर्चे थे. स्टेज पर हुए Q&A सेशन में  नमित मल्होत्रा ने कहा, 

"सबसे पहले तो मैं को बता दूं कि, रामायण मायथोलॉजी नहीं, हमारा इतिहास है. इसे मिथ न कहें. ये दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृति की नींव है. मैंने पिछले 20 सालों में अमेरिका में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की. वहां हर फील्ड में भारतीय सफल हैं. मगर जब मैं हॉलीवुड गया, तो देखा कि वहां लोग हमारे इतिहास के बारे में न के बराबर जानते हैं. उनके ज़ेहन में भारत की वही छवि है, जो 'स्लमडॉग मिलियनेर' में दिखाई गई थी. मुझे ये देख कर घुटन होती थी. मैंने सोचा कि हमें कुछ ऐसा प्रस्तुत करना होगा, जो ये दिखाए कि हम कौन हैं? हमारी संस्कृति क्या है? हमारा इतिहास कितना समृद्ध है? और ये हमें ऐसे तरीके से दिखाना था, कि दुनिया याद रखे. हमारे पास वो सब कुछ है जो हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में होता है. फिर चाहे वो बजट हो या टेक्नीक. 4 हज़ार करोड़ तो वो लिमिट है जो हमने महज़ सोची है. असल में बजट कहां तक जाएगा, मैं भी नहीं जानता. मैं बस इतना जानता हूं कि 'रामायण' को बनाने में हम एक भी समझौता नहीं करेंगे. हम 'रामायण' ऐसी बनाना चाहते हैं, कि भारतीय जहां भी जाएं, गर्व से कह सकें, कि हिंदुस्तान को जानना है, तो 'रामायण' देखो." 

हम याद दिला दें कि ‘रामायण’ 45 भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी. ब्रह्मा AI के ज़रिए इसे रीजनल लैंग्वेजेस में भी देखा जा सकेगा. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगा.

# निकोल किडमैन की 'स्कारपेटा' का ट्रेलर आया

निकोल किडमैन स्टारर क्राइम थ्रिलर सीरीज़ 'स्कारपेटा' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक कहानी दो टाइमलाइन्स पर घटेगी. एक मेडिकल ऑफिसर खू़नी कैसे बन जाती है, ये दिखाया जाएगा. इसमें जैमी ली कर्टिस और साइमन बेकर भी ज़रूरी किरदारों में हैं. ये 11 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# 'द बीटल्स' में फ़रहान अख़्तर करेंगे पं. रविशंकर का रोल

फ़रहान अख़्तर हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म का नाम है 'द बीटल्स'. ये फिल्म पॉपुलर इंग्लिश रॉक बैंड 'द बीटल्स' पर आधारित है. बैंड के लीड गिटारिस्ट जॉर्ज हैरिसन भारतीय सितारवादक पंडित रव‍ि शंकर से काफ़ी प्रभावित थे. हैरिसन ने उनसे सितारवादन भी सीखा था. फिल्म में हैरिसन और पंडितजी का गुरु-शिष्य वाला रिश्ता दिखाया जाएगा. और पंडित रवि शंकर का किरदार फ़रहान अख्तर निभाएंगे. चार पार्ट की इस सीरीज़ को ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सैम मेंडस बना रहे हैं. चारों फिल्में अप्रैल 2028 में रिलीज़ होंगी.

# 'डॉन 3' विवाद में ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह की पोल खोल दी

'डॉन 3' पर विवाद बना हुआ है. बीते दिनों फ़रहान अख़्तर ने रणवीर सिंह को नुकसान की भरपाई के लिए 40 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की बात कही थी. फिर रणवीर का बयान आया कि मेकर्स 'डॉन 3' के लिए ऋतिक रोशन को भी अप्रोच कर रहे थे. अब इस मामले में ऋतिक रोशन का बयान आया है. वैरायटी इंडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि उन्हें 'डॉन 3' कभी भी ऑफ़र नहीं की गई थी. उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

# 'रागिनी 3' कन्फर्म, तमन्ना और जुनैद खान हैं लीड

'रागिनी MMS' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म 'रागिनी 3' अनाउंस हो गई है. बालाजी मोशन पिक्चर्स ने लीड एक्टर्स के नाम भी अनाउंस कर दिए हैं. तमन्ना भाटिया और जुनैद खान इसमें लीड रोल करेंगे. 'वीरे दी वेडिंग' वाले शशांक घोष इसे डायरेक्ट करेंगे.

# अगली फिल्म के लिए शास्त्रीय संगीत सीख रहीं साई पल्लवी

साई पल्लवी 'रामायण' के बाद एक बायोपिक करने वाली हैं. ये विख्यात शास्त्रीय गायिका स्वर्गीय MS सुब्बालक्ष्मी की बायोपिक है. अभी फिल्म की औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है, मगर साई पल्लवी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक साई ने कर्नाटक म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया है. वो उनके बारे में पढ़ रही हैं. उनके वीडियोज़ देख रही हैं, ताकि उनके किरदार वो पूरी तरह से ढली हुई लगें. 'मल्ली रावा' और 'जर्सी' फेम गौतम तिन्नानुरी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.

वीडियो: 27 मार्च को होगा 'रामायण' का मेगा इवेंट, देश-दुनिया की हस्तियां शामिल होंगी

Advertisement

Advertisement

()