The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana: Influencers visit sets, Namit Malhotra shared his vision for this Ranbir Kapoor Film

'रामायण' की मेकिंग देख भौंचक्के यूट्यूबर्स, बोले- "वो लोग कुछ ऐसा बना रहे, जो पहले कभी नहीं देखा"

नमित मल्होत्रा ने कहा- "पश्चिमी देश हमें स्लमडॉग मिलिनेयर वाला हिंदुस्तान ही मानते हैं. उन्हें दिखाना है कि हिंदुस्तान क्या है."

Advertisement
pic
13 मई 2026 (अपडेटेड: 13 मई 2026, 07:36 PM IST)
Ranbir Kapoor, Ramayana,
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ramayana के बारे में Namit Malhotra ने The Grand Ramayana Creators Event में क्या कहा? क्या Akshay Kumar और Ajay Devgn के बीच एक बार फिर Box Office Clash होने वाला है? SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi के शूटिंग के बारे में क्या अपडेट आया है? सिनेमा से जुडे़ ऐसे ही और अपडेट्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# “रामायण वाले कुछ ऐसा बना रहे, जो पहले कभी नहीं देखा”

'दी ग्रैंड रामायण क्रिएटर्स इवेंट' का आज आखिरी दिन है. इसमें मशहूर इन्फ्लुएंसर्स को 'रामायण' के सेट और फिल्म के मेकिंग वीडियो दिखाए गए. टीम के इंटरव्यू भी हुए. योगी नाम के एक यूट्यूबर ने दूसरे इन्फ्लुएंसर्स से चर्चा में कहा, 

"उन्होंने हमें कॉन्सेप्ट आर्ट दिखाया. वो देख कर लगा कि ये लोग किस लेवल पर सोच रहे हैं ये लोग. फिल्म के अब तक आए टीज़र्स में हमने कुछ भी नहीं देखा है. साथ ही, रामायण के अब तक जितने भी वर्जन आए हैं, उनमें भी हमने वैसा कुछ नहीं देखा है जो नमित मल्होत्रा की रामायण वाले बना रहे हैं. शुरुआत से लेकर युद्ध  लुक और इफेक्ट्स. सब कुछ नया, भव्य और अदभुत है." 

एक और इन्फ्लुएंसर दीपक कालरा को दिए इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने बताया कि वो 'रामायण' का प्रमोशन भारत से ज्यादा विदेशों में क्यों कर रहे हैं. नमित ने कहा, 

"भारत में रामायण को प्रमोट करने की ज़रूरत नहीं है. बच्चा-बच्चा रामायण के बेसिक तो जानता ही है. मगर पश्विचमी देश हमें स्लमडॉग मिलिनेयर वाला हिंदुस्तान ही मानते हैं. उन्हें दिखाना है कि हिंदुस्तान क्या है. और इंडियन सिनेमा क्या कर सकता है."  

# 11 नवंबर को आएगा 'दी लॉर्ड ऑफ रिंग्स 3' शो

'दी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फिल्म की बैक स्टोरी पर बनी टीवी सीरीज़ 'दी लॉर्ड ऑफ रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' का तीसरा सीज़न बन रहा है. एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया है कि ये 11 नवंबर को प्रीमियर होगा. साथ ही उन्होंने इसका चौथा सीज़न भी कन्फर्म कर दिया है. रॉबर्ट अरामायो और चार्ली विकर्स सहित पूरी OG कास्ट इसके तीसरे सीज़न में भी नज़र आएगी.

# अब प्रयागराज में होगी 'वाराणसी' की शूटिंग?

SS राजामौली की 'वाराणसी' की शूटिंग हैदराबाद के ताहिर स्टूडियो में चल रही थी. यहां बने ग्रैंड वॉटर सेट पर वो फिल्म के गहरे पानी वाले सीन शूट करने वाले थे. 123 तेलुगु के मुताबिक इसके लिए टीम 'वाराणसी' ने हैदराबाद वॉटर सप्लाय एंड सीवरेज बोर्ड से 150 वॉटर टैंकर्स की रिक्वेस्ट की थी. यानी तक़रीबन 15 लाख लीटर पानी की डिमांड की गई थी. गर्मी के इस मौसम में वॉटर शॉर्टेज देखते हुए बोर्ड ने इसके लिए इनकार कर दिया. नतीजतन अब टीम 'वाराणसी' तेलंगाना से उत्तरप्रदेश आने वाली है. सेलेब इंडिया डॉटकॉम के मुताबिक 'वाराणसी' और प्रयागराज की लोकेशंस की रेकी शुरू हो गई है. चूंकि फिल्म में गंगा नदी दिखाई जानी है, इसलिए प्रयागराज को प्रेफरेंस दिया जा रहा है. हालांकि इस बारे में मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'नो एंट्री' के सीक्वल में होगी शाहिद कपूर की एंट्री!

साल 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बनने की चर्चाएं एक बार फिर चली हैं. इसके तीन लीड्स में से एक रोल में तो वरुण धवन का नाम फाइनल है. और बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मेकर्स शाहिद कपूर से चर्चा कर रहे हैं. शाहिद ने बेसिक आइडिया सुन लिया है. जल्द ही वो पूरी स्क्रिप्ट का नरेशन सुनेंगे. बोनी कपूर इसकी शूटिंग पिछले साल ही शुरू करना चाहते थे. इसमें दिलजीत दोसांझ को कास्ट किया गया था. मगर उन्होंने फिल्म छोड़ दी. अर्जुन कपूर के भी इससे जुड़ने की ख़बरें थीं. इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दिसंबर में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. इसे अनीस बज़्मी डायरेक्ट करेंगे.

# 10वीं बार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अक्षय-अजय

अक्षय कुमार और विद्या बालन की अगली कॉमेडी फिल्म जो अनीस बज़्मी बना रहे हैं, वो 4 दिसंबर को रिलीज़ होगी. इसी दिन अजय देवगन की 'रेंजर' के भी आने की ख़बरें हैं. और ये पहली बार नहीं है, जब अक्षय और अजय के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. इससे पहले इनकी नौ फिल्में आपस में भिड़ चुकी हैं. तब 'दीवाने' और 'धड़कन'.  'प्यार तो होना ही था' और 'अंगारे' जैसी फिल्में आपस में टकराई थीं. यदि अक्षय की ये फिल्म इसी दिन आती है, तो दोनों एक्टर्स के बीच ये 10वां क्लैश होगा.

# 16 अक्टूबर को आएगी इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9'

इमरान हाशमी स्टारर 'गनमास्टर G9' पिछले साल जुलाई में अनाउंस हुई थी. ख़बर है कि मेकर्स इसे दशहरे पर रिलीज़ करने की सोच रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में बताया कि 9 और 16 अक्टूबर वो दो तारीख हैं, जिन पर विचार चल रहा है. 16 अक्टूबर मेकर्स को बेहतर दिन लग रहा है, क्योंकि इसके बाद तीन हफ्तों तक कोई बड़ी फिल्म अब तक शेड्यूल्ड नहीं है. वहीं 2 अक्टूबर को अजय देवगन की 'दृश्यम 3' आएगी. मेकर्स सारे समीकरण देखते हुए रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे. इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना और जेनेलिया देशमुख ने भी काम किया है. आदित्य दत्त इसके डायरेक्टर हैं.

वीडियो: ‘रामायण’ का सबसे बर्बर युद्ध शुरू, ‘मैड मैक्स’ वाली टीम ने संभाला एक्शन

Advertisement

Advertisement

()