The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana Box Office: Can Ranbir Kapoor film Break Pushpa 2, Baahubali 2, RRR record of top openers | Tollywood

'रामायण' ख़त्म करेगी बॉक्स ऑफिस से साउथ का दबदबा!

रामायण के बारे में ट्रेड का बड़ा प्रेडिक्शन, 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2', RRR का रिकॉर्ड ख़तरे में.

Advertisement
pic
18 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:37 PM IST)
Prabhas in Baahubali 2, Ranbir Kapoor in Ramayana, Allu Arjun in Pushpa 2
ट्रेड प्रेडिक्शन है कि 'रामायण' रिकॉर्ड ओपनिंग लेकर इंडियन बॉक्स ऑफिस की टॉप ओपनर बन सकती है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Ranbir Kapoor की Ramayana Pushpa 2, Bahubali 2 और RRR को पछाड़ कर Indian Box Office की Top Opener बनेगी? क्या Aneet Padda की Shakti Shalini Shahrukh Khan की King के साथ क्लैश करेगी? Lakshya और Ananya Panday की Chand Mera Dil से CBFC ने कौन से सीन हटवा दिए? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# बॉक्स ऑफिस पर साउथ का दबदबा ख़त्म करेगी 'रामायण' !

इंडियन बॉक्स ऑफिस की टॉप ओपनर्स में टॉलीवुड की फिल्में टॉप पर हैं. साल 2017 में 'बाहुबली 2' पहले दिन 121 करोड़ कमाकर टॉप ओपनर बनी. फिर साल 2022 में राजामौली की ही RRR ने 133 करोड़ की ओपनिंग लेकर ये रिकॉर्ड तोड़ा. दो साल बाद अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' 164.25.9 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ नंबर वन पर आ गई. इसमें पेड प्रीमियर की कमाई जोड़ें, तो आंकड़ा 174.9 करोड़ रुपये हो जाता है. कुल मिलाकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टॉलीवुड का ही दबदबा बना हुआ है. टॉप की तीनों पोजिशन तेलुगु फिल्मों ने ले रखी हैं. मगर 'रामायण' नया इतिहास रच सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'रामायण' के स्केल को देखते हुए लग रहा है कि टॉप ओपनर्स की फेहरिस्त में बदलाव होगा. 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है. मगर 'रामायण' में ट्रेड को ये पोटेंशियल दिखता है. उनके मुताबिक ग्रैंड रिलीज़, ब्लॉकबस्टर टिकट रेट्स और पेड प्रीमियर्स के साथ 'रामायण' 200 करोड़ रुपये की इंडिया नेट ओपनिंग भी ले सकती है.

# नई तकनीक के साथ बनेगी 'अवतार 4', 'अवतार 5'

जेम्स कैमरन की आइकॉनिक फिल्म फ्रैंचाइज़ 'अवतार' का चौथा और पांचवां पार्ट भी बनेगा. दी एम्पायर फिल्म पॉडकास्ट पर जेम्स ने इस बारे में लंबी चर्चा की. उन्होंने बताया कि वो ये फिल्में नई और अडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बनाएंगे. फिल्म के बजट का दो तिहाई हिस्सा इसी पर खर्च किया जाएगा. चौथे पार्ट की शूटिंग शुरू होने में तकरीबन एक साल लगेगा. जेम्स कैमरन फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.

# जनवरी 2027 में रिलीज़ होगी 'शक्ति शालिनी'

अनीत पड्डा स्टारर 'शक्ति शालिनी' पहले 24 दिसंबर को आने वाली थी. मगर शाहरुख खान अपनी 'किंग' को इसी दिन लाने की घोषणा कर चुके हैं. मिड डे के मुताबिक 'किंग' के साथ क्लैश टालने के लिए मैडॉक ने 'शक्ति शालिनी' की रिलीज़ डेट बदल दी है. अब ये फिल्म जनवरी 2027 में आएगी. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मई के अंत तक पूरी हो जाएगी. फिर VFX पर काम होगा. इस फिल्म में विशाल जेठवा और सीमा बिस्वास भी ज़रूरी किरदार में हैं. आदित्य सरपोत्दार इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'सतरंगा' होगी टी-सीरीज़ की अगली म्यूजिकल फिल्म

टी-सीरीज़ जल्द ही नई फिल्म अनाउंस करने जा रही है. बॉलीवुड हंगामा के के मुताबिक ये एक म्यूजिकल रोमैंस फिल्म है. टाइटल है 'सतरंगा'. फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है. फिल्हाल कास्टिंग चल रही है. हम बता दें कि मोहित सूरी अपनी अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ अपनी अगली फिल्म का नाम 'सतरंगा' ही रखना चाहते थे. मगर ये टाइटल टी-सीरीज़ के नाम रजिस्टर्ड है.

# सुकुमार की फिल्म के लिए राम चरण का लुक लॉक?

डायरेक्टर सुकुमार राम चरण को लेकर एक फिल्म बनाने जो रहे है. 123 तेलुगु के मुताबिक हाल ही में सुकुमार ने मुंबई में इसके लिए राम चरण का लुक फाइनल करने के लिए एक टेस्ट शूट रखा गया था. शूट हो चुका है और सुकुमार ने लुक फाइनल भी कर दिया है. 4 जून को 'पेद्दी' के रिलीज़ के बाद ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस की जाएगी.

# 'चांद मेरा दिल' से CBFC ने हटवाए किसिंग सीन

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर 'चांद मेरा दिल' की सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन प्रोसेस पूरी हो गई है. बोर्ड ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. साथ ही कुछ काट छांट भी की है. कुछ किसिंग सीन्स हटवाए हैं, और कुछ छोटे करवाए हैं. फिल्म दो घंटे 15 मिनट 36 सेकेंड की है. आज 18 मई से इसकी अडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 मई को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: ‘रामायण’ का सबसे बर्बर युद्ध शुरू, ‘मैड मैक्स’ वाली टीम ने संभाला एक्शन

Advertisement

Advertisement

()