The Lallantop
Advertisement

"मैं रजनीकांत को अच्छा एक्टर नहीं मानता"

Ram Gopal Varma ने Rajinikanth और Amitabh Bachchan की एक्टिंग पर टिप्पणी की है.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 05:56 PM IST)
rajinikanth
राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन पर क्या कहा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ram Gopal Varma अपनी फिल्मों से ज़्यादा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने लगे हैं. Company, Satya, Sarkar जैसी कल्ट फिल्में बनाने वाले राम गोपाल ने रिसेंटली Rajinikanth और Amitabh Bachchan पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि ये दोनों ही स्टार्स स्लो मोशन के बिना कुछ नहीं हैं. राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वो रजनीकांत को बेस्ट एक्टर नहीं मानते.

हाल ही में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने पिंकविला से स्टार और एक्टर के बीच के अंतर पर बात की. उन्होंने कहा, 

"एक्टिंग एक किरदार को जीता है और स्टार का परफॉरमेंस पर होता है. और दोनों में बहुत बड़ा अंतर है." 

आगे उन्होंने कहा, 

"क्या रजनीकांत अच्छे एक्टर हैं? मुझे नहीं लगता वो भीखू म्हात्रे जैसा किरदार कर सकते हैं. स्लो मोशन ना हो तो मेरे ख्याल से रजनीकांत का कोई अस्तित्व भी ना हो."

वैसे भीखू, राम गोपाल वर्मा की ही फिल्म सत्या का किरदार था. जिसे मनोज बाजपेयी ने निभाया था. राम गोपाल वर्मा ने कहा,

मुझे नहीं लगता कि स्लो मोशन के बिना रजनीकांत का अस्तित्व भी होता. आप रजनीकांत को आधी फिल्म में स्लो मोशन में चलते हुए देख सकते हैं. ये आपको मज़ा देता है.

राम गोपाल ने कहा कि ये जनता के लिए बहुत निराशाजनक होगा अगर वो किसी स्टार को कोई नॉर्मल किरदार निभाते हुए पर्दे पर देखते हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन पर भी बात की. उन्होंने अमिताभ बच्चन पर भी बात की. कहा,

‘’मुझे अमिताभ बच्चन का वो सीन देखना बहुत खराब लगता है. मैं अमिताभ बच्चन को उस रूप में नहीं देखना चाहता कि जैसे उनके पेट में दर्द हो रहा हो. आप हमेशा उनको स्क्रीन पर देखना की तरह देखना चाहते हैं और देवता कभी कोई किरदार नहीं हो सकता.''

ख़ैर, रजनीकांत की बात करें अगली फिल्म कुली और जेलर 2 होने वाली है. उधर अमिताभ बच्चन फिलहाल अपने क्विज शो केबीसी में व्यस्त हैं.  

वीडियो: सोशल लिस्ट : KBC पहुंचे समय रैना, अमिताभ बच्चन, Dark Jokes पर क्या बहस चली?

Advertisement

Advertisement

()