राम गोपाल वर्मा ने साउथ सिनेमा की कमाई के फ्रॉड का भांडाफोड़ कर दिया!
Ram Charan और Shankar की Game Changer को आड़े हाथों लेते हुए Ram Gopal Varma ने क्या कह दिया.

10 जनवरी को Shankar और Ram Charan की फिल्म Game Changer रिलीज़ हुई थी. फिल्म को अच्छे रिव्यूज़ नहीं मिले. न ही फिल्म दर्शकों के बीच पर्याप्त हाइप बना पाई. लेकिन मेकर्स ने ओपनिंग डे कलेक्शन के जो आंकड़े पेश किए, उसने सभी को चौंका दिया. मेकर्स के मुताबिक ‘गेम चेंजर’ ने दुनियाभर में पहले दिन 186 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. जबकि ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 51 करोड़ रुपये कमाए थे. मेकर्स वाले आंकड़े शक के घेरे में पड़े. सोशल मीडिया पर लोग लिखने लगे कि मेकर्स ने कमाई के नंबर के साथ हेराफेरी की है. अब Ram Gopal Varma ने भी यही बात की है. उन्होंने अपने X अकाउंट पर इसे फ्रॉड बताया.
रामू ने अपने ट्वीट में लिखा,
रामू सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने आगे एक और ट्वीट किया,
राम गोपाल वर्मा के ट्वीट्स के बाद जनता ‘गेम चेंजर’ के मेकर्स की आलोचना ही कर रही है. उनका कहना है कि अगर ये सही है, तो मेकर्स को ऐसे चीप तरीके नहीं अपनाने नहीं चाहिए थे. बहरहाल फिल्म की बात करें तो यहां राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, एस.जे. सूर्या और अंजली ने अहम रोल किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘गेम चेंजर’ को 450 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है.
वीडियो: राम चरण की गेम चेंजर ने कितनी कमाई की? जानिए आंकड़े

.webp?width=60)

