The Lallantop
Advertisement

राम चरण की अपकमिंग फिल्म RC 16 ठंडे बस्ते में चली गई

राम चरण ने डायरेक्टर गौतम तिन्नौरी के साथ अपनी अगली फिल्म RC16 अनाउंस की थी.

Advertisement
Ram Charan
राम चरण की फिल्म RRR खूब पॉपुलर हुई थी.
pic
मेघना
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 02:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें.


#संयज दत्त-दीपक मुकुट की फिल्म में पलक तिवारी होंगी

संजय दत्त और दीपक मुकुट एक साथ फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. जिसका नाम है 'द वरजिन ट्री'. संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस, थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले ये हॉरर-कॉमेडी मूवी बनाई जा रही है. 

Image embed

फिल्म में सनी सिंह, मौनी रॉय, पलक तिवारी, आसिफ खान और संजय दत्त नज़र आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर होंगे सिद्धांत सचदेव. जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

# एक्ट्रेस रंभा की कार का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में भर्ती

अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया. वो अपने बच्चों को स्कूल से लेकर वापिस आ रही थी. रंभा ने इंस्टा पर कार की तस्वीर पोस्ट करके जानकारी दी. बताया कि वो सुरक्षित हैं. 

Image embed

उनकी बेटी को चोट आई है, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां वो सही हो रही हैं.

#'पल्प फिक्शन' के एक्टर टिम रॉथ के बेटे का निधन हो गया

'पल्प फिक्शन' के एक्टर टिम रॉथ के बेटे Cormac Roth का निधन हो गया. कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई. वो 25 साल के थे. Cormac म्यूज़िशियन थे.  नवंबर 2021 में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्हें कैंसर हुआ है.

# ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट बनाएंगे सूरज बड़जात्या

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने बताया कि वो जल्द ही डिजिटल स्पेस के लिए कंटेंट बनाएंगे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए फैमिली-फ्रेंडली वेब सीरीज़ बनाएंगे. सूरज ने ये भी कहा कि उन्हें फैमिली ड्रामा कंटेंट बनाने के लिए सलमान खान मोटिवेट करते हैं.

# इंडिया आते ही संजय लीला भंसाली से मिलने पहुंची प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद इंडिया लौटी हैं. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका अपने बिज़नेस के काम से इंडिया आई हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका अपने नेक्स्ट बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी काम करेंगी. जिसके लिए वो विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली के साथ कोलैबरेट करेंगी. खबर ये भी है कि प्रियंका ने इंडिया आने के बाद संजय लीला भंसाली से मुलाकात की. संजय ने उनके साथ कुछ आइडियाज़ भी शेयर किए. मगर फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है.

# नवंबर मिड से शुरू होगी सीरीज़ 'पाताल लोक 2' की शूटिंग

अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई पॉपुलर सीरीज़ 'पाताल लोक' के दूसरे सीज़न की शूटिंग मिड नवंबर से शुरू हो जाएगी. अनुष्का शर्मा की प्रड्यूस की हुई सीरीज़ पर बात करते हुए जयदीप अहलावत ने बताया कि अगले चार से साढ़े चार महीने इसकी शूटिंग चलेगी.

# राम चरण की अपकमिंग 'आरसी 16' ठंडे बस्ते में चली गई

राम चरण ने डायरेक्टर गौतम तिन्नौरी के साथ अपनी अगली फिल्म RC16 अनाउंस की थी. खबर है कि ''जर्सी' फेम डायरेक्टर की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. राम चरण के पीआर ने इन खबरों को सही बताया है. RC16 पर काम क्यों रोका गया इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है.

# अभिषेक, फरहान और मनीष करेंगे IIFA अवॉर्ड को होस्ट

'द इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' यानी IIFA अवॉर्ड्स साल 2023 में अबू धाबी में आयोजित किए जाएंगे. इस अवॉर्ड नाइट को फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन और मनीष पॉल होस्ट करेंगे. ये अवॉर्ड शो 10 और 11 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा.

# 'ब्रह्मास्त्र' में यश निभाएंगे देव का रोल? अयान ने दिया जवाब

खबर आई थी कि रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट में देव का किरदार यश निभा सकते हैं. जब इस बारे में डायरेक्टर अयान मुखर्जी से बात की गई तो उन्होंने कहा, ''मैं यश से बहुत प्यार करता हूं. ये बहुत अच्छी बात होगी अगर यश, देव का रोल प्ले करते हैं. मैं मज़ाक नहीं कर रहा हूं, रणवीर सिंह को लेकर भी अफवाह उड़ रही है मगर मैं अभी कुछ भी कह नहीं सकता. देव की कहानी और उसके किरदार का मज़ा यही है कि ये सही समय पर लोगों के सामने आए.''

वीडियो: दी सिनेमा शो: कांतारा के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

Advertisement

Advertisement

()