The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rakesh Bedi on Working With Ranveer Singh in Dhurandhar, Says- He Does Not Consider Himself a Hero

रणवीर सिंह अपने आपको हीरो नहीं समझते, तभी उनकी फिल्में कामयाब होती हैं - राकेश बेदी

'धुरंधर' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी के किरदार के बीच एक काफी रोचक सीन है. उस सीन ने अगले पार्ट का बेस तैयार किया है.

Advertisement
rakesh bedi, ranveer singh, dhurandhar,
'धुरंधर' की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा ने की है.
pic
शुभांजल
11 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 07:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Aditya Dhar की Dhurandhar में वेटरन एक्टर Rakesh Bedi ने दमदार काम किया है. वो इस मूवी में एक पाकिस्तानी पॉलिटीशियन Jameel Jamali के रोल में हैं. ये एक कुटिल नेता है, जो अपने मतलब के लिए कुछ भी कर गुजरता है. जमील का ये किरदार रियल लाइफ़ में पाकिस्तानी नेता Nabil Gabol से प्रेरित बताया जा रहा है. कुछ जगहों पर उसे Altaf Hussain से इंस्पायर्ड बताया गया है. जो भी हो, 'धुरंधर' की डार्क थीम के बीच राकेश बेदी गज़ब का ह्यूमर जोड़ते हैं. मगर वो इस फिल्म से कैसे जुड़े, इसके पीछे एक रोचक किस्सा है.

rakesh bedi as jamal jamali
नबिल गबोल (बाएं), 'धुरंधर' में राकेश बेदी (बीच), अल्ताफ़ हुसैन (दाएं)

जिसने भी आदित्य धर की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' देखी है, उन्हें शायद याद हो कि राकेश बेदी उस मूवी का भी हिस्सा रह चुके हैं. 'उरी' में वो पाकिस्तान के एक सीनियर ISI ऑफिसर बने थे, जो असल में  एक भारतीय जासूस होता है. ये छोटा-सा रोल 'धुरंधर' में उनकी कास्टिंग की वजह बना है.

uri
‘उरी’ में राकेश बेदी.

फर्स्टपोस्ट से हुई बातचीत में राकेश बताते हैं,

Embed

आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ राकेश बेदी.
आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ राकेश बेदी.

'धुरंधर' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी के किरदार के बीच एक काफ़ी रोचक सीन है. हम इस सीन को स्पॉइल नहीं करेंगे मगर इतना ज़रूर बता देते हैं कि उस सीन ने अगले पार्ट का बेस तैयार किया है. गलाटा प्लस से हुई बातचीत में राकेश, रणवीर के साथ काम करने का एक्सपीरियन्स बताते हैं. वो कहते हैं,

Embed
Embed
रणवीर और अक्षय खन्ना के साथ राकेश बेदी.
रणवीर और अक्षय खन्ना के साथ राकेश बेदी.

जहां तक 'धुरंधर' की बात है, राकेश बेदी ने स्वीकारा कि उनका किरदार एक रियल लाइफ़ पाकिस्तानी नेता से प्रेरित है. उन्होंने किसी के नाम का ज़िक्र तो नहीं किया, मगर इतना ज़रूर बताया कि वो दिखने में भी उनके जैसा ही है. फिल्म के पहले पार्ट में उनका रोल तुलनात्मक रूप से कम था. मगर एक्टर की मानें तो सेकेंड पार्ट में उनका बड़ा और भयावह अंदाज़ देखने को मिल सकता है.

वीडियो: 'धुरंधर' के लिए अक्षय खन्ना को रणवीर सिंह से 20 गुना कम पैसे मिले

Advertisement

Advertisement

()