The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav to Play the Villain in Priyadarshan Next, Makers Increase His Fee

प्रियदर्शन की अगली फिल्म में विलन बनेंगे राजपाल यादव, फीस पता है!

जेल से छूटने के बाद राजपाल यादव दो प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं. इनमें प्रियदर्शन की एक फिल्म भी शामिल है.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:34 PM IST)
rajpal yadav, priyadarshan,
राजपाल यादव ने 'अता पता लापता' फिल्म के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Cheque Bounce Case में Rajpal Yadav को Tihar Jail से जमानत मिल गई है. उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज़ था, जिसका एक हिस्सा उन्होंने चुका दिया है. उनके जेल जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनके सपोर्ट में आगे आए हैं. ताज़ा नाम Priyadarshan का है, जिनके साथ राजपाल ने कई फिल्मों में काम किया है. राजपाल को मदद मिले, इसलिए प्रियदर्शन ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट किया है. यही नहीं, मेकर्स ने उनकी फीस भी बढ़ा दी है.

राजपाल ने प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'मालामाल वीकली', 'भागम भाग', 'चुप चुप के', 'दे दना दन' और 'ढोल' जैसी फिल्मों में काम किया है. मिड डे से हुई बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया,

"मैं राजपाल को 20 साल से ज़्यादा समय से जानता हूं. मैंने उन्हें पहली बार जंगल (2000) फिल्म में देखा था. तब मैं उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया था. उनके साथ मेरी पहली फिल्म मालामाल वीकली (2006) थी. उसके बाद उन्होंने मेरी ज़्यादातर फिल्मों में काम किया है. मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स जुबली फिल्म्स से कहा है कि वो राजपाल को उनकी मौजूदा फीस से ज्यादा पैसे दें. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. हम उनकी मदद करना चाहते हैं. प्रोड्यूसर्स भी इसके लिए तैयार हो गए हैं. मेरी फिल्म में राजपाल विलन का किरदार निभा रहे हैं.”

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया किया गया है कि राजपाल प्रति फिल्म 1 से 2 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. मगर अब इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दरअसल, प्रियदर्शन जुबली फिल्म्स के प्रोडक्शन में एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं. इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में पंकज त्रिपाठी लीड रोल करेंगे. वहीं राजपाल इसमें विलन का किरदार निभाने वाले हैं. प्रियदर्शन ने उन्हें 'भूत बंगला' में भी कास्ट किया है. चर्चा है कि वो राजपाल को 'भूत पुलिस 2' में भी शामिल कर सकते हैं. प्रियदर्शन के मुताबिक,

"मुझे राजपाल की परेशानी के बारे में पता था. इसलिए मैं उन्हें अपनी हर फिल्म में काम देता रहा. मैंने उन्हें ऐड फिल्मों में भी मौका दिलाया है. वो कम पढ़े-लिखे हैं. इसी वजह से उनसे इतनी बड़ी गलती हो गई है. लेकिन राजपाल दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं.”

इसके अलावा सिंगर गुरु रंधावा ने भी राजपाल यादव को अपने अगले म्यूज़िक वीडियो के लिए साइन किया है. इस वीडियो में उनकी क्या भूमिका होगी, ये अभी साफ नहीं है.

ख़ैर, राजपाल ने पिछले दिनों चेक बाउंस केस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. 19 फरवरी को शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में उनकी भतीजी की शादी है. उन्होंने इस शादी का हवाला देकर दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी डाली थी. 12 फरवरी को इस मामले में सुनवाई हुई, तो जज ने उन्हें खूब फटकारा. उस दिन उन्हें जमानत भी नहीं मिल पाई. 16 फरवरी को उनकी ज़मानत याचिका पर दोबारा सुनवाई हुई. मगर इस बार कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया. हालांकि उनके सामने शर्त ये रखी गई कि वो 16 फरवरी की दोपहर 3 बजे तक मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को डेढ़ करोड़ रुपये चुकाएं. शाम होने तक दूसरी पार्टी के वक़ील ने कन्फर्म किया कि राजपाल ने डेढ़ करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया है. तब जाकर उन्हें जेल से बेल मिल पाई है. एक लाख रुपये के मुचलके पर कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की अंतरिम ज़मानत दी है. मगर इस दौरान कोर्ट ने राजपाल से उनका पासपोर्ट सरेंडर करवाया है. इस मामले पर अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.

वीडियो: राजपाल यादव की मदद वाली खबरों पर उनके भाई का दावा- 'किसी ने एक रुपया नहीं दिया'

Advertisement

Advertisement

()