The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • rajpal yadav surrender in tihar jail sonu sood tej pratap supports him

राजपाल यादव के लिए आगे आए सोनू सूद और तेज प्रताप यादव, बड़े ऐलान कर दिए

राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद, तेज प्रताप और राव इंदरजीत सिंह यादव आगे आए हैं. सोनू सूद ने राजपाल को एक फिल्म ऑफर की है. साथ ही साइनिंग अमाउंट भी दिया है.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 10 फ़रवरी 2026, 05:12 PM IST)
Rajpal Yadav check bounce case
राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है. (India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. जेल जाने से पहले उनके एक भावुक बयान ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर सहानुभूति की लहर पैदा कर दी है. राजपाल ने जेल अधिकारियों से कहा कि उनके पास अब कोई उपाय नहीं है. पैसे नहीं हैं. वो क्या करें? 

मायानगरी कही जाने वाली मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत का खुलासा करता उनका एक बयान भी खूब चर्चा में है. इसमें वो कहते हैं, “यहां सब अकेले हैं. कोई भी दोस्त नहीं है और मुझे इस मुसीबत का सामना खुद करना पड़ेगा.”

हैरत की बात ये है कि ऐसी बात वो राजपाल यादव कह रहे हैं, जिनके बारे में एक इंटरव्यू में उनके दोस्त और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था कि करियर के शुरुआती दिनों में राजपाल यादव का घर स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स के लिए ‘लंगर’ हुआ करता था. उस समय राजपाल का काम चल रहा था तो बहुत से लोग उनके घर पर खाना खाते थे. राजपाल ने इस पर कभी 'उफ्फ' तक नहीं किया. हालांकि, भावुक और निराश बयान के बाद राजपाल यादव के लिए मदद के हाथ उठने लगे हैं.

कोरोना महामारी के दिनों में प्रवासी मजदूरों के तारणहार बनकर उन्हें घर पहुंचाने का अभियान चलाने वाले सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि राजपाल यादव उनकी एक फिल्म का हिस्सा होंगे. इसके साथ ही उन्होंने राजपाल को एक साइनिंग अमाउंट भी दिया है, जिसकी कीमत का खुलासा उनकी पोस्ट में नहीं किया गया है. सोनू सूद ने कहा कि यह कोई चैरिटी नहीं है बल्कि सम्मान है. 

सोनू सूद ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 

राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिया है. कभी-कभी ज़िंदगी मुश्किल हो जाती है. टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना ​​है कि यह हम सभी के लिए प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, साथ काम करने वालों के लिए एक साथ खड़े होने का पल है. 

सोनू सूद ने आगे लिखा, 

जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इस तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं ज्यादा हैं.

rajpal yadav check bounce
सोनू सूद ने राजपाल यादव को फिल्म ऑफर की है.

सोनू सूद के अलावा लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की मदद देने की पेशकश की है. तेज प्रताप ने एक्स पर पोस्ट लिखा, 

मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है. मानवीय करुणा और सहयोग की भावना से मैं JJD परिवार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं.

ये भी पढ़ेंः "मेरे पास न पैसे हैं, न कोई दोस्त"- जेल जाने पर रोते हुए क्या बोले राजपाल यादव?

तेज प्रताप ने जिन राव इंदरजीत यादव का जिक्र किया है, वो जेम्स टून म्यूजिक के मालिक हैं. उन्होंने भी राजपाल यादव की बड़ी आर्थिक मदद का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि जेम्स टून म्यूजिक परिवार की तरफ से वह राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये दे रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने और लोगों से भी राजपाल यादव की मदद के लिए अपील की है. उन्होंने कहा कि फिल्म जगत के लोग प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और उनके सह कलाकारों को इसमें आगे आना चाहिए था.

वीडियो: अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' की डेट बदलने से पहले सलमान खान से बात की, मगर क्यों?

Advertisement

Advertisement

()