The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav bail: Delhi HC grants interim bail to actor after depositing ₹1.5 crore

दो घंटों में डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराने की शर्त पर राजपाल यादव को मिली बेल

डेढ़ करोड़ रुपये जमा हुए, तब जाकर कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक की अंतरिम ज़मानत दी.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 05:20 PM IST)
Delhi HC grants interim bail to Rajpal Yadav
राजपाल यादव को 18 मार्च तक की अंतरिम ज़मानत मिल गई है. अगली सुनवाई 18 मार्च को ही होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में Rajpal Yadav को Tihar Jail जाना पड़ा. 19 फरवरी को यूपी के शाहजहांपुर में उनकी भतीजी की शादी है. इसलिए उन्होंने Delhi High Court में Bail Plea डाली थी. इस पर 12 फरवरी को सुनवाई हुई थी. मगर जज ने उन्हें फटकार लगाई और ज़मानत खारिज कर दी. 16 फरवरी को उनकी ज़मानत याचिका पर दूसरी सुनवाई हुई. Justice Swarana Kanta Sharma ने उन्हें ज़मानत तो दी. मगर शर्त ये थी कि 16 फरवरी की दोपहर 3 बजे तक उन्हें लोन अमाउंट में से डेढ़ करोड़ रुपये चुकाने होंगे. जब M/S Murli Project के वक़ील ने कन्फर्म किया कि राजपाल ने डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड ड्राफ्ट जमा करा दिया है, तब उन्हें बेल मिली. 

एक लाख रुपये के मुचलके पर कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की अंतरिम ज़मानत दी है. अदालत ने राजपाल यादव से उनका पासपोर्ट भी सरेंडर करवाया है. इस मामले पर अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. इसमें राजपाल को फिजिकली या फिर वर्चुअली मौजूद रहना होगा.

# सुनवाई से पहले सोनू सूद की लिखी पोस्ट 

राजपाल यादव की ज़मानत याचिका पर सुनवाई से पहले सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए प्रार्थना करते एक पोस्ट डाली. लिखा,

 "आज हमारे भाई राजपाल यादव के लिए बड़ा अहम दिन है. प्रार्थना है कि चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वो राहत मिले जिसके वो हक़दार हैं. वो एक रेयर टैलेंट और एक अद्भुत व्यक्ति हैं. इस मोमेंटम को कम न होने दें. हम उनके साथ हैं और जब तक सब ठीक नहीं हो जाता, साथ ही खड़े रहेंगे."

sonu

सोनू सूद ने राजपाल यादव की बेल प्ली पर सुनवाई से पहले इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट की. 

# संक्षिप्त में समझिए, क्यों जेल गए राजपाल?

साल 2010 में राजपाल बतौर डायरेक्टर एक फिल्म बनाना चाहते थे. फिल्म का नाम था 'अता पता लापता'. ये फिल्म बनाने के लिए राजपाल ने दिल्ली बेस्ड कंपनी- मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. ये कर्ज़ उन्होंने इस भरोसे के साथ लिया था कि वो सूद समेत 8 करोड़ रुपये लौटा देंगे. 2012 में ‘अता पता लापता’ रिलीज़ तो हुई, मगर चली नहीं. 5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने मात्र 38 लाख रुपये का कलेक्शन किया. राजपाल पर बड़ा कर्ज़ आ गया. उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स को जो सात चेक दिए, वो बाउंस हो गए. और लोन देने वाला पक्ष कोर्ट जा पहुंचा. 2013 में राजपाल यादव को कुछ दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था. अक्टूबर 2025 में उन्होंने 75 लाख रुपये जमा किए, और जनवरी 2026 में पूरे पैसे लौटाने का वादा किया. मगर वादा पूरा नहीं किया. तब कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दे दिया.

# इंडस्ट्री से ये एक्टर्स आए राजपाल के सपोर्ट में 

राजपाल यादव की मदद के लिए कई लोग आगे आए. म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने 1 करोड़ 11 लाख रुपये की मदद की. मददगारों में फिल्म इंडस्ट्री से सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन और मीका के नाम सामने आए हैं. पॉलिटिशियन तेजप्रताप यादव और बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. 

वीडियो: दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को क्यों फटकारा?

Advertisement

Advertisement

()