The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • ajay devgn starrer singham again to be released on diwali clash with bhool bhulaiyaa 3 confirmed

पोस्टपोन नहीं होगी अजय की 'सिंघम अगेन'

इस बार दिवाली पर Singham Again के साथ कार्तिक आर्यन की Bhool Bhulaiyaa 3 भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं.

Advertisement
ajay devgn
बीते दिनों खबर आई थी कि मेकर्स 'सिंघम अगेन' की रिलीज़ डेट आगे खिसका सकते हैं
pic
गरिमा बुधानी
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 07:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पोस्टपोन नहीं होगी Ajay Devgn की Singham again, Aamir Khan की फिल्म से नहीं होगा Imran Khan का कमबैक, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की Stree 2. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# रॉबर्ट पैटिंसन की 'मिकी 17' का ट्रेलर आया

रॉबर्ट पैटिंसन की फिल्म 'मिकी 17' का ट्रेलर आ गया है. ये एक साई-फाई थ्रिलर फिल्म है. इसे बोंग जून हो ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी 2022 में आई एडवर्ड एशटन की नोवेल 'मिकी 7' पर आधारित है. ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'डीपेस्ट डारकेस्ट' में राहुल कोहली

हॉरर और साइंस फिक्शन 'डीपेस्ट डारकेस्ट' की कास्ट में राहुल कोहली का नाम भी जुड़ गया है. ये एक एंथोलॉजी फिल्म है जिसे मार्क बर्नारडियन डायरेक्ट करने वाले हैं. इसमें टिफ़िनी स्मिथ भी अहम किरदार में नज़र आएंगी.

# पोस्टपोन नहीं होगी अजय की 'सिंघम अगेन'

बीते दिनों खबर आई थी कि मेकर्स अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' की रिलीज़ डेट आगे खिसका सकते हैं. अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर के बताया कि फिल्म को दिवाली पर ही रिलीज़ किया जाएगा, इसकी रिलीज़ को आगे नहीं खिसकाया जाएगा. इस बार दिवाली पर 'सिंघम अगेन' के साथ कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं.

# आमिर की फिल्म से नहीं होगा इमरान का कमबैक

कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि इमरान खान जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे. अब हिन्दुस्तान टाइम्स ने इन ख़बरों को गलत बताया है. खबर में बताया गया है कि इस फिल्म को इमरान और उनके दोस्त दानिश असलम मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं. ये प्रोजेक्ट अभी शुरूआती स्टेज में हैं. अभी एक स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म को ये कॉन्सेप्ट पिच किया है. स्क्रीनप्ले अप्रूव होने के बाद ही इसपर कुछ और कहा जा सकता है.

# 'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास' का फर्स्ट लुक आउट

'आयुष्मति गीता मैट्रिक पास' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो चुका है. फिल्म में कशिका कपूर लीड रोल में हैं. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. इसे प्रदीप खैरवार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

# सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2'

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इसने कमाई के मामले में शाहरुख़ खान की 'जवान' के हिंदी वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया है. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए इस जानकारी को कंफर्म किया. फिल्म ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 586 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने हिंदी, तमिल, तेलुगु तीनों भाषाओं में मिलाकर 640.25 करोड़ रुपये कमाए. हिंदी में फिल्म का कलेक्शन 582.31 करोड़ रुपये रहा. जिसे 'स्त्री 2' ने पीछे छोड़ दिया है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

Advertisement

Advertisement

()