"पठान के साथ 'गांधी गोडसे' रिलीज़ करना गलती थी" - राजकुमार संतोषी
दोनों फिल्में एक ही हफ्ते में रिलीज़ हुई थीं.

28 अप्रैल को Bad Boy नाम की फिल्म आ रही है. फिल्म से मिथुन चक्रवारी के बेटे नमोशी चक्रवर्ती अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. इसे बनाया है राजकुमार संतोषी ने. साल 2023 में ये उनकी दूसरी रिलीज़ है. इससे पहले बीती 26 जनवरी को ‘गांधी गोडसे – एक धर्मयुद्ध’ रिलीज़ हुई थी. फिल्म के काल्पनिक सेटिंग इमैजिन करती है जहां गांधी और गोडसे आमने-सामने हैं. और दोनों में वैचारिक युद्ध चलता है. ‘गांधी गोडसे’ बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चली. उसकी सबसे प्रमुख वजह थी इससे एक दिन पहले रिलीज़ हुई फिल्म. शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’. राजकुमार संतोषी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए हालिया इंटरव्यू में इस क्लैश को गलती बताया. वो मानते हैं कि ‘गांधी गोडसे’ को ‘पठान’ के साथ रिलीज़ नहीं करना चाहिए था.
हालांकि ‘गांधी गोडसे’ की रिलीज़ से पहले उन्होंने बिल्कुल अलग स्टेटमेंट दिया था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ‘पठान’ वर्सेज़ ‘गांधी गोडसे’ के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि दोनों अलग फिल्में हैं. उनकी फिल्म में किसी भी तरह का नाच-गाना नहीं. शाहरुख का फैनबेस उनकी फिल्म देखने जाएगा और जो लोग अलग कंटेंट पसंद करते हैं वो ‘गांधी गोडसे’ देखने जाएंगे. इस बारे में उन्होंने आगे कहा था,
राजकुमार संतोषी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैड बॉय’ को लेकर लंबी बातचीत की. बताया कि वो इस फिल्म के लिए नया चेहरा ढूंढ रहे थे. तब फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद कुरेशी ने उन्हें नमोशी के बारे में बताया. कहा कि वो काम करने के लिए इच्छुक हैं. राजकुमार संतोषी बताते हैं कि उनकी शर्त साफ थी. कि बिना ऑडिशन वो किसी को भी सिलेक्ट नहीं करेंगे. नमोशी का ऑडिशन लेने के बाद ही उन्हें फाइनलाइज़ किया गया.
वीडियो: पठान के ब्लॉकबस्टर होने पर YRF से ज़्यादा पैसे शाहरुख खान ने कमा लिए हैं

.webp?width=60)

