The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rajkumar Hirani says Aamir Khan PK was like Inception, changed story after Christopher Nolan film

"आमिर खान की फिल्म 'इंसेप्शन' जैसी थी", हीरानी को नोलन की वजह से क्या नुकसान झेलना पड़ा?

Rajkumar Hirani ने बताया कि Christopher Nolan की Inception और Akshay Kumar की OMG की वजह से उन्हें अपनी फिल्म की कहानी में बदलाव करने पड़े थे.

Advertisement
Rajkumar hirani, Aamir Khan in Pk, christopher nolan, inception
नोलन की फिल्म 'इंसेप्शन' साल 2010 में रिलीज़ हुई थी.
pic
अंकिता जोशी
13 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 02:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Rajkumar Hirani. वो फिल्ममेकर जिन्होंने Munnabhai MBBS और 3 Idiots जैसी आइकॉनिक फिल्में बनाई. हीरानी ने हाल ही में अपनी फिल्म PK पर बात की है. बताया कि उन्होंने Aamir Khan की फिल्म की कहानी तीन-चार बार बदली थी. बकौल हीरानी, PK का पहला ड्राफ्ट Christopher Nolan की फिल्म Inception से मिलता-जुलता था. उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब नोलन की फिल्म रिलीज़ हुई. अपनी कहानी को बदलने का फैसला लिया. फिर स्क्रिप्ट में जो बदलाव किए वो Akshay Kumar की OMG से मेल खा रहे थे. कहानी के सेकंड हाफ को कई बार लिखा गया. एक बार तो 20 मिनट का हिस्सा शूट भी कर लिया गया. मगर हीरानी संतुष्ट नहीं थे. काफी दिनों तक सोचने के बाद उन्हें नया आइडिया सूझा. गलाटा प्लस से हुई बातचीत में हीरानी ने बताया,       

Embed

Embed

हीरानी ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने जो स्क्रिप्ट लिखी, उसमें फिल्म कोर्टरूम ड्रामा पर खत्म हो रही थी. स्क्रिप्ट के पूरा होने तक अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'ओ माय गॉड' आ गई. इस बारे में हीरानी ने कहा-

Embed

बाकी हीरानी की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'डंकी' थी. इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और राजकुमार हीरानी ने पहली बार साथ में काम किया. बाकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो 'प्रीतम पेड्रो' नाम की सीरीज़ भी बना रहे हैं.  

वीडियो: राजकुमार हीरानी ने शाहरुख़ और आमिर खान के बारे में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()