The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rajkumar Hirani directed Shahrukh Khan movie Dunki to be postponed due to these reasons

क्या शाहरुख खान की 'डंकी' इन दो वजहों से आगे खिसकेगी?

शाहरुख खान-राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. क्या इसके बावजूद फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज़ पाएगी?

Advertisement
pic
21 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 21 अगस्त 2023, 06:48 PM IST)
dunki, shahrukh khan, rajkumar hirani
'डंकी' के अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की Jawan रिलीज़ पर है. मगर फैन्स को अभी से Dunki की चिंता सता रही है. क्योंकि मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर कुछ पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है. फिलहाल तो फिल्म की रिलीज़ डेट 22 दिसंबर ही बताई जा रही है. मगर इस बात की भरपूर संभावनाएं हैं कि फिल्म को 2024 के लिए पोस्टपोन किया जा सकता है. 'डंकी' के भविष्य का फैसला 'जवान' की रिलीज़ के बाद ही होगा. एक चीज़ तो साफ है कि मेकर्स 22 दिसंबर वाली तारीख छोड़ना नहीं चाहते.

'डंकी' के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बस पैचवर्क की शूटिंग बाकी है. जिसमें बमुश्किल 7-8 दिन लगने की बात कही जा रही है. तिस पर 'डंकी' वैसी फिल्म भी नहीं है, जिसमें VFX का ज़्यादा काम हो. बताया जा रहा है कि फिल्म को 22 दिसंबर की रिलीज़ के लिए आसानी से रेडी किया जा सकता है. बावजूद इसके अंदेशा है कि फिल्म को आगे खिसकाया जा सकता है.

'डंकी' को पोस्टपोन करने की बात दो वजहों से छिड़ी है.

1) अव्वल तो दिसंबर कई बड़ी फिल्मों से खचाखच भरा हुआ है.

* 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की 'एनिमल' रिलीज़ होनी है. इसी दिन विकी कौशल की 'सैम बहादुर' भी रिलीज़ होनी है. ये क्लैश तकरीबन तय है. क्योंकि 'सैम बहादुर' के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला अपनी फिल्म को आगे खिसकाने से साफ इन्कार कर चुके हैं. 
* 7 दिसंबर को शाहिद कपूर और कृति सैनन की रोबोट वाली अनाम फिल्म रिलीज़ होनी है. 
* 15 दिसंबर को एक और क्लैश होने जा रहा है. इस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' और कटरीना कैफ-विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' रिलीज़ होनी है. 
* 22 को 'डंकी' रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

खबरें तो ये भी हैं कि 'एनिमल' को 1 दिसंबर से आगे बढ़ाकर 25 दिसंबर पर रिलीज़ किया जा सकता है. क्योंकि 11 अगस्त से हटने के बाद 'एनिमल' के मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है.

2) 'डंकी' के पोस्टपोन होने के पीछे की दूसरी वजह बताए जा रहे हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स. डिस्ट्रिब्यूटर लोग नहीं चाहते कि फुल फॉर्म में शाहरुख खान की दो फिल्में, दो महीने के अंतराल पर रिलीज़ हों. सितंबर में उनकी 'जवान' आ रही है. सबको पता है कि वो फिल्म टिकट खिड़की पर फटने वाली है. 'डंकी' में भी काफी पोटेंशियल है. क्योंकि ये पहला मौका है, जब शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी साथ काम कर रहे हैं. 

प्लस दिसंबर फुल है. डिस्ट्रिब्यूटर्स के हाथ और जेब दोनों भरे रहेंगे. उसी महीने में 'डंकी' को रिलीज़ करना मार्केट के लिहाज से अच्छा फैसला नहीं होगा. मगर मसला ये है कि अगर दिसंबर नहीं, तो 'डंकी' को कब रिलीज़ किया जाएगा. क्योंकि जनवरी 2024 में प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ आ रही है. उसके बाद सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' थिएटर्स में लग रही है. जिसमें ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स कर रहे हैं. 'डंकी' के लिए जनवरी में रिलीज़ होना तो संभव नहीं है. फिल्म को थिएटर्स में कब उतारना है, इसका फैसला मेकर्स को जल्द करना होगा. क्योंकि उसके बाद फरवरी और मार्च की रिलीज़ डेट्स भी फुल हो जानी है.

वीडियो: शाहरुख खान और राजू हिरानी की फिल्म जिस 'डंकी फ्लाइट'पर बेस्ड है, वो क्या होता है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()