The Lallantop
Advertisement

अपनी बेटी के साथ करियर की 170वीं फिल्म करने जा रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत

इस फिल्म को वो कंपनी प्रोड्यूस कर रही है, जिसने 2.0 और PS1 जैसी फिल्मों पर झोंककर पैसा लगाया था.

Advertisement
rajinikanth, thalaivar 170, aishwarya
फिल्म 2.0 के एक सीन में रजनीकांत. बीच में बिटिया ऐश्वर्या के साथ रजनी. आखिरी तस्वीर फिल्म 'लिंगा' से.
pic
श्वेतांक
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 09:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Rajinikanth फिलहाल अपनी 169वीं फिल्म Jailer में व्यस्त हैं. मगर 'जेलर' से ज़्यादा चर्चा उनकी अगली दो फिल्मों को लेकर हो रही है. उन्हें अभी Thalaivar 170 और 171 के नाम से बुलाया जा रहा है. इन दोनों फिल्मों पर Lyca Productions पैसे लगा रहा है. लाइका को श्योर शॉट फिल्मों में पैसा लगाने के लिए जाना जाता है. साथ ही ये कंपनी बड़े लेवल पर फिल्में बनाती है. 'कत्थी', 'वाडा चेन्नई', 2.0 और PS1 वैसी ही फिल्में हैं. हालांकि Lyca की हालिया रिलीज़ Ram Setu टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर चुकी है.

बहरहाल, पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट की मानें, तो रजनीकांत के करियर की 170वीं फिल्म ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट करेंगी. ऐश्वर्या, रजनीकांत की बिटिया हैं. फिल्ममेकर हैं. दो फिल्में बना चुकी हैं. 3 और Vai Raja Vai. बीते दिनों में वो धनुष के साथ अलगाव को लेकर खबरों में थीं. खैर, बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने पैंडेमिक के दौरान रजनीकांत को एक फिल्म का आइडिया सुनाया था. इसके बाद ऐश्वर्या ने कुछ समय लेकर इस आइडिया को स्क्रिप्ट में तब्दील किया. वो स्क्रीनप्ले पढ़ने के बाद रजनी ऐश्वर्या के विज़न से काफी इंप्रेस हुए.

Image embed

रजनीकांत से अप्रूवल लेने के बाद ऐश्वर्या ने ये स्टोरी लाइका प्रोडक्शन को सुनाई. कंपनी को मामला ठीक लगा. इसलिए वो ये फिल्म प्रोड्यूस करने को तैयार हो गए. बताया जा रहा है 5 नवंबर को मुहूरत सेरेमनी के साथ इस फिल्म की घोषणा की जाएगी. हालांकि Thalaivar 171 को लेकर अभी बातचीत जारी है. इसे डायरेक्ट करने के लिए तमिल इंडस्ट्री के चार टॉप डायरेक्टरों की नामों पर विचार हो रहा है. इसमें शिवाकार्तिकेयन स्टारर Don के डायरेक्टर सिबी का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है. हालांकि इस फिल्म का नाम वगैरह 2023 की शुरुआत में अनाउंस किया जाएगा.

फिलहाल रजनीकांत 'जेलर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्ट कर रहे हैं. नेल्सन 'डॉक्टर' और 'बीस्ट' जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म में रजनी के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और बसंत कुमार रवि जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. अगस्त 2022 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. इसे 2023 में रिलीज़ करने की तैयारी है. डेट अभी तय नहीं है. 

वीडियो देखें: जब रजनीकांत ने श्रीदेवी के पैर छुए थे

Advertisement

Advertisement

()