The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rajinikanth starrer Vettaiyan Suriya starrer Kanguva and Alia Bhatt starrer Jigra to have box office clash on 10 october

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत और आलिया भट्ट की टक्कर!

10 अक्टूबर को रजनीकांत की 'वैट्टैयन', सूर्या की 'कंगुवा', आलिया भट्ट की 'जिगरा', ध्रुव सरजा की 'मार्टिन' रिलीज़ होने वाली हैं.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 06:44 PM IST)
kanguva
सूर्या की 'कंगुवा, आलिया भट्ट की 'जिगरा', ध्रुव सरजा की 'मार्टिन' भी 10 अक्टूबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Vijay Verma की IC814 का trailer आया, साथ में फिल्म बना सकते हैं Aamir Khan और Lokesh Kanagraj, Alia Bhatt और Rajinikanth की फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश. सिनेमा की दुनिया से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# विजय वर्मा की IC814 का ट्रेलर आया

नसीरुद्दीन शाह और विजय वर्मा की वेब सीरीज़ 'IC814: द कंधार हाईजैक' का ट्रेलर आ गया है. ये वेब सीरीज़ 1999 में हुए कंधार हाईजैक पर आधारित है. इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. इसमें नसीर और विजय के साथ पंकज कपूर, दीया मिर्जा और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं. IC814, 29 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

# साथ में फिल्म बनाएंगे आमिर खान-लोकेश कनगराज?

कोईमोई की एक खबर में बताया गया है कि डायरेक्टर लोकेश कनगराज अपनी अगली फिल्म के लिए आमिर खान से बातचीत कर रहे हैं. ये एक मेगा बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी. बताया जा रहा है कि ये वही फिल्म है जिसके लिए इसके प्रोड्यूसर ने ऋतिक रोशन से मुलाक़ात की थी. ऋतिक ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

# बॉक्स ऑफिस पर आलिया-रजनीकांत की टक्कर?

10 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्मों का क्लैश होने वाला है. इस दिन रजनीकांत की 'वैट्टैयन' रिलीज़ होने वाली है. इसके अलावा सूर्या की 'कंगुवा, आलिया भट्ट की 'जिगरा', ध्रुव सरजा की 'मार्टिन' भी 10 अक्टूबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड हैं.

# 'ब्रिज' के लिए शूटिंग कर रहे हैं आर माधवन और सोहा

सोहा अली खान और आर माधवन अपनी अगली फिल्म 'ब्रिज' के लिए लंदन में शूटिंग शुरू कर चुके हैं. ये एक थ्रिलर फिल्म है. इसे निधि धर्मा और नागराज दिवाकर मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं. ये कहानी है ऐसे कपल की जिनकी बेटी कई सालों पहले एक मेले में खो जाती है. फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

# 'कल्कि' का लाइफटाइम कलेक्शन 1000 करोड़ के पार

ट्रैक टॉलीवुड में छपे आंकड़ों के मुताबिक प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' ने दुनियाभर से 1025 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें फिल्म के 3 डी वर्जन के आंकड़े शामिल नहीं हैं. ये इस आंकड़े को छूने वाली पहली ऐसी तेलुगु फिल्म बन गई है, जिसे एस एस राजामौली ने नहीं डायरेक्ट किया है. जल्द ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

वीडियो: किससे डरकर रजनीकांत ने 'तिरंगा' को मना कर दिया था?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()