'धुरंधर 2' देख रजनीकांत बोले, 'बॉक्स ऑफिस का बाप', आदित्य धर ने क्या जवाब दिया?
आदित्य के मुताबिक, रजनीकांत का उनकी फिल्म को पसंद करना उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सुपरस्टार मोमेंट है.

Aditya Dhar की Dhurandhar 2 को आम ऑडियंस के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से भी ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. खुद सुपरस्टार Rajinikanth भी इस फिल्म की तारीफ़ करते थक नहीं रहे हैं. उन्होंने इस मूवी को ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’ बता दिया है. उनके रिव्यू पर आदित्य ने भी शानदार रिस्पॉन्स दिया है.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'धुरंधर 2' की तारीफ़ करते हुए रजनीकांत लिखते हैं,
"धुरंधर 2 क्या शानदार फिल्म है. आदित्य धर को सलाम. बॉक्स ‘ऑफिस का बाप’. रणवीर सिंह और पूरी कास्ट व क्रू को बहुत-बहुत बधाई. हर भारतीय को ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए. जय हिंद."

रजनीकांत के मैसेज पर डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रतिक्रिया दी है. एक फैन बॉय की तरह जवाब देते हुए वो लिखते हैं,
"सर, हमने बचपन से ही एंटरटेनमेंट को केवल एक बेंचमार्क से नापा है- आपसे. आपने दशकों तक हमें सीटी बजाने पर मजबूर किया, हंसाया, रुलाया, हर बार लार्जर दैन लाइफ फील करवाया. और आज भी उसी स्वैग और ग्रेस के साथ आप ऐसा कर रहे हैं, जो कि बेहद जादुई है. ऐसे में आपका धुरंधर 2 को मस्ट वॉच कहना मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सुपरस्टार मोमेंट है. ये उस इंसान के आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हमें बड़े सपने देखना सिखाया. शब्दों से परे आपका बेहद शुक्रिया, सर. ये बात दिल सीधे दिल तक गई है. जय हिंद."

रजनीकांत पहले सुपरस्टार नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर 2' की इतनी तारीफ़ की हो. उनसे पहले अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, Jr NTR, राम चरण और SS राजामौली ने भी फिल्म पर अपना रिव्यू दिया है. अर्जुन ने इसे देशभक्ति और स्वैग वाली फिल्म बताया. Jr NTR ने रणवीर के काम को एक्टिंग की मास्टरक्लास कहा है. महेश बाबू के मुताबिक, 'धुरंधर 2' बेहद सटीकता से अंजाम दिया गया धमाका है.
राम चरण ने इसे रॉ, धारदार और असरदार मूवी कहा है. खुद राजामौली भी फिल्म की तारीफ़ किए बिना नहीं रह पाए. उन्होंने बताया कि ये फिल्म 'धुरंधर' के पहले पहले पार्ट से भी बेहतरीन है. साथ ही उन्होंने आदित्य और रणवीर की भी भर-भरके तारीफ़ की है. नागार्जुन ने अपना रिव्यू देते हुए कहा कि इस मूवी ने उनके होश उड़ा दिए हैं.
वीडियो: 'धुरंधर 2' पर भड़के अखिलेश यादव ने BJP को लपेटा, क्या कहा?

.webp?width=60)
