The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • rajeev khandelwal shared a story about his first meeting with shahrukh khan

जब पैर पे पैर चढ़ा कर बैठे राजीव के सामने पहुंचे शाहरुख, कहा-अब आप भी...

Rajeev Khandelwal ने बताया कि Shahrukh Khan से पहली बार मिलकर वो हैरान हो गए थे.

Advertisement
Shahrukh Khan
राजीव खंडेलवाल फिलहाल सीरीज़ 'शोटाइम' में नज़र आएं हैं.
pic
मेघना
24 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 12:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Rajeev Khandelwal. जाने-माने एक्टर और टीवी होस्ट हैं. साल 2008 में आई फिल्म 'आमिर' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म को खूब सराहना मिली. रिसेंटली राजीव डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आई सीरीज़ 'शोटाइम' में नज़र आए हैं. इसी के प्रमोशन के दौरान राजीव ने Shahrukh Khan से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया.

रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में राजीव खंडेलवाल ने बताया कि शाहरुख जब उनसे पहली बार मिले थे तो वो हैरान हो गए थे. बताया कि राजीव एक मेज़ के ऊपर पैर पे पैर रखकर बैठे थे. तभी सामने से शाहरुख और करण जौहर आए. राजीव बताते हैं,

Image embed

राजीव ने कहा इसके बाद शाहरुख खान ने उनसे बातचीत की और उनके करियर के लिए शुभकामनाएं  दीं. करण जौहर ने कहा कि उनकी मां, राजीव खंडेलवाल की बड़ी फैन हैं. राजीव और शाहरुख, करण जौहर की मुलाकात महाराष्ट्र में तत्कालीन उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के आयोजित किए एक इवेंट में हुई थी.

Image embed

राजीव ने इसी इंटरव्यू में कई स्टार्स के साथ उनकी पहली मीटिंग का किस्सा सुनाया. उन्होंने ये भी याद किया कि कैसे हड़बड़ाहट में शाहरुख खान, संजय दत्त और करण जौहर के सामने उनकी परफॉर्मेंस भी खराब हो गई थी. राजीव ने देवानंद से पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया,

Image embed

ख़ैर, राजीव टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम हैं. उन्होंने 'क्या हादसा क्या हकीकत' से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर 'कहीं तो होगा' सीरियल से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स को छोड़कर रिएलिटी शोज़ और नॉन फिक्शन शोज़ को होस्ट करना शुरू किया और फिर बॉलीवुड का अपना सफर शुरू कर दिया.

वीडियो: प्रभास की अगली फिल्म का अपडेट आया, लोग बोले शाहरुख खान जैसी गलती करने जा रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()