The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rajeev Khandelwal questions Karan Johar on actors high fees, says who made these monsters

एक्टर्स की फीस वाले बयान पर राजीव ने करण जौहर को घेरा, कहा - 'इन राक्षसों को किसने बनाया'

Rajeev Khandelwal ने Karan Johar से पूछा कि एक्टर्स को इतनी फीस कौन दे रहा था. जब तक ये फॉर्मूला चल रहा था, तब किसी को दिक्कत नहीं हुई.

Advertisement
Karan Johar, rajeev khandelwal
करण जौहर ने कहा था कि 35 करोड़ रुपये की फीस लेने वाले एक्टर्स 3.5 करोड़ की ओपनिंग नहीं दे पा रहे हैं.
pic
शशांक
26 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2024, 04:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते कुछ दिनों से एक्टर्स की फीस को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बहस चल रही है. कई मेकर्स का कहना है कि फिल्म का बजट एक्टर्स की फीस की वजह से काफी बढ़ जाता है. Karan Johar ने भी ये सवाल उठाया था. उन्होंने कि वो मूवी स्टार्स जो 30-35 करोड़ रुपये की फीस मांगते हैं, वो मुश्किल से 3.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग देते हैं. ये कैसा गणित है? अब उनके इस बयान पर Rajeev Khandelwal ने जवाब दिया है. उन्होंने पूछा कि उन एक्टर्स को 35 करोड़ किसने दिए. साथ ही उन्होंने फिल्म की कम ओपनिंग पर भी बात की है.

राजीव ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत की है. यहां उनसे पूछा गया कि करण ने कहीं कहा था कि एक्टर्स 35 करोड़ मांगते हैं, और ओपनिंग 3.5 करोड़ रुपये की भी नहीं होती. कैसे मांगते हैं? इसके जवाब में राजीव ने कहा, 

Image embed

Image embed

बातचीत में आगे राजीव ने करण के 3.5 करोड़ की ओपनिंग वाले बयान पर कहा,

Image embed

बता दें कि राजीव हाल ही में वेब शो ‘शोटाइम’ में नज़र आए थे. इसमें उनके साथ महिमा मकवाना और इमरान हाशमी भी अहम रोल्स में थे. इस सीरीज़ को करण जौहर ने अपने बैनर धर्मैटिक्स के तले प्रोड्यूस किया था.

वीडियो: करण जौहर ने कहा, 'एक्टर्स 35 करोड़ की फीस मांगते हैं, 3.5 करोड़ की ओपनिंग भी नहीं दे पाते'

Advertisement

Advertisement

()