The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rahul Rawail shares why he thinks Aishwarya Rai Bachchan is miscasted in Aur Pyar ho gya

फिल्म देख लड़का बोला 'ऐश्वर्या को बहन बनाना चाहता हूं', डायरेक्टर बोले- गलती हो गई

Rahul Rawail ने Kajol और Aishwarya Rai Bachchan का बॉलीवुड में लॉन्च किया. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या की पहली फिल्म में उनसे बड़ी गलती हो गई थी.

Advertisement
pic
24 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 06:35 PM IST)
Aishwarya Rai Bachchan, Rahul rawail, Bobby Deol
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'और प्यार हो गया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rahul Rawail 80 के दशक के Karan Johar थे. दोनों लोगों की फिल्ममेकिंग स्टाइल में ज़मीन आसमान का फर्क है. मगर करण की ही तरह राहुल भी स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए पहली पसंद हुआ करते थे. Rahul Rawail walked so Karan Johar could run. राहुल ने Sunny Deol से लेकर Kajol, Saif Ali Khan और Kumar Gaurav जैसे स्टार किड्स को लॉन्च किया था. Aishwarya Rai Bachchan के करियर की पहली हिंदी फिल्म भी राहुल ने ही डायरेक्ट की थी. इस फिल्म का नाम था Aur Pyaar Ho Gaya. इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ बॉबी देओल ने भी काम किया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया कि ऐश्वर्या को अपनी फइल्म में कास्ट करने के उन्होंने गलती कर दी. मगर इस गलती का अहसास उन्होंने फिल्म देखने आए एक लड़के ने दिलाया. 

फ्राइडे टॉकीज़ को दिए इंटरव्यू में राहुल ने काजोल को ‘बेखुदी’ और ‘और प्यार हो गया’ में ऐश्वर्या की कास्टिंग को याद किया. इसमें उन्होंने कहा, 

“जब मैंने ‘बेखुदी’ बनाई, तो काजोल को लिया. ऐश्वर्या के बारे में ईमानदारी से कहूं, तो उन्हें कास्ट करने के कई कारण थे. इसमें उनका मिस वर्ल्ड का खिताब सबसे पहले था और वह सुंदर भी बहुत थीं. इस तरह से कास्टिंग हुई. दोनों नए थे और मेरे साथ उनकी पहली फिल्म थी. मैं अभी भी नए एक्टर्स के साथ काम करना पसंद करता हूं.”

बातचीत में उन्होंने काजोल के स्टार बनने के बारे में बताते हुए कहा, 

“मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझे पता था कि काजोल स्टार बनेंगी. मैं बस एक बात जानता था कि काजोल एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं. लेकिन वो स्टार बन गईं. उन्हें जो मिला, वो उसकी हक़दार हैं. वो अपने शुरुआती दिनों को नहीं भूली हैं.”

इंटरव्यू में राहुल ने लंदन में एक फैन से हुई बातचीत को भी याद किया, जिसने ऐश्वर्या की पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ देखी थी. वो उस लड़के से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहते हैं, 

“जहां तक ऐश्वर्या की बात है, तो वो बहुत सुंदर हैं. लेकिन मुझे लगता है कि जो हुआ गलत हुआ. वो ये है कि जब फिल्म रिलीज़ हुई थी, तब मैं लंदन में शूटिंग कर रहा था. कुछ ऐसे इंडियन थे जिन्हें शूटिंग देखने आना था. वहां एक लड़के ने मुझसे कहा मैं अभी आपकी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ देखकर लौटा हूं. मैंने उनसे पूछा फिल्म कैसी थी. इस पर उसने मुझसे कहा कि ऐश्वर्या बहुत अच्छी और सुंदर हैं. लेकिन वो उस लड़की की तरह हैं, जिन्हें मैं अपनी बहन बनाना चाहूंगा. उसकी इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर किया. और वो लड़का सही था.” 

हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई कि वो लड़का सही क्यों था. राहुल ने बॉबी देओल का भी ज़िक्र किया, जो ऐश्वर्या के को-स्टार थे. उन्होंने कहा, 

“बॉबी कमाल हैं. लेकिन वो उस समय बहुत लेडबैक ऐटिट्यूड वाले आदमी थे. दो घंटे की शूटिंग के बाद कहते मैं थक गया हूं. उनका इंट्रेस्ट बहुत कम था. हालांकि मैं उनसे कहता रहा कि वो बहुत अच्छे एक्टर हैं और बहुत अच्छा करेंगे. ध्यान दें. लेकिन वो कहते नहीं मैं ठीक हूं. आखिरकार उन्हें काम नहीं मिला. मुझे नहीं पता फिर उनमें क्या बदलाव आया. मैं उनसे रेगुलर बात करता हूं और वह बिल्कुल शानदार आदमी हैं.”

राहुल रवैल ने अपने करियर में ‘गुनहगार’, ‘लव स्टोरी’, ‘बेताब’, ‘अर्जुन’ और ‘समुंदर’ जैसी फिल्में बनाईं. फिल्ममेकर के अलावा राहुल राइटर भी हैं. उन्होंने राज कपूर की बायोग्रफी भी लिखी है. अब उनके बेटे फिल्ममेकिंग में हाथ आज़मा रहे हैं. उनके बेटे शिव रवैल, YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ डायरेक्ट करने जा रहे हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. उनके दूसरे बेटे भरत रवैल सेलेब्रिटी फोटोग्राफर हैं.    

वीडियो: मैटिनी शो: जब 'देवदास' में ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद नशे में धुत्त सलमान ने भी एक्टिंग की थी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()