The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Rahat Fateh Ali Khan viral video controversy: The British Asian Trust founded by King Charles III has severed all connections with him

वायरल पिटाई वीडियो के बाद मुश्किल में राहत फतेह अली खान, किंग चार्ल्स के ट्रस्ट ने तोड़े सारे संबंध

पाकिस्तानी सिंगर Rahat Fateh Ali Khan का शागिर्द को पीटने वाला वीडियो वायरल हुआ था. राहत ने इसके लिए माफी भी मांगी. मगर अब मामला तूल पकड़ चुका है. जिस ट्रस्ट के एम्बैसेडर थे, उसने सारे संबंध तोड़े.

Advertisement
pic
31 जनवरी 2024 (पब्लिश्ड: 01:53 PM IST)
Rahat Fateh Ali Khan, king charles.
किंग चार्ल्स-तृतीय के ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट ने राहत फतेह अली खान से रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले दिनों पाकिस्तानी सिंगर Rahat Fateh Ali Khan का एक वीडियो वायरल हो गया था. इसमें वो ‘बॉटल’ के लिए अपने शागिर्द को पीटते नज़र आ रहे थे. उन्होंने इसकी बड़ी अजीबोगरीब वजह बताकर माफी मांगी. मगर ये मामले खत्म होता नज़र नहीं आ रहा है. उस वीडियो की वजह से King Charles III के The British Asia Trust ने राहत से नाता तोड़ लिया है. राहत को 2017 में ट्रस्ट का ऐम्बैसडर बनाया गया था. इसकी घोषणा खुद तब प्रिंस चार्ल्स ने की थी. 'डॉन' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ट्रस्ट ने बयान में कहा- "दुर्व्यवहार के खिलाफ हम सख्त नीतियों का पालन करते हैं. ऐसे में हमने मिस्टर खान के साथ सभी संबंधों को खत्म कर दिया है."

इस मामले में ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के प्रवक्ता ने कहा-

"ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की अपमानजनक व्यवहार के प्रति सख्त नीति है. हमने राहत फतेह अली खान के साथ नाता तोड़ लिया है. हम किसी भी प्रकार की हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं. चाहें हालात कुछ भी हों. हम दुर्व्यवहार के सभी आरोपों को गंभीरता से लेते हैं और हम इस पर तत्काल इस मामले की जांच करेंगे."

राहत फतेह अली खान के जिस पर वीडियो पर ये सारा बवाल खड़ा हुआ, उसके बारे में आपको थोड़ा बता देते हैं. इस वीडियो में दिख रहा था कि राहत एक शख्स को चप्पल से पीट रहे हैं. उसके बाल खींच रहे हैं और इस मारपीट के दौरान उसे ज़मीन पर गिरा देते हैं. शख्स की पिटाई करते हुए राहत उससे बार बार एक बोतल के बारे में पूछ रहे थे. लोगों ने अंदाज़ा लगाया कि यहां राहत शराब की बोतल के बारे में पूछ रहे हैं. जब मामले ने तूल पकड़ा, तो राहत ने सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि ये उनके और उनके शागिर्द के बीच का मसला है. वो इस माफीनामे वाले वीडियो में कहते हैं- 

ये मेरा शागिर्द है. मेरे बच्चे जैसा है. ये उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता है.जब शागिर्द अच्छा काम करता है तो हम उतना ही प्यार देते हैं. जब गलती होती है तो हम पनिशमेंट (सजा) भी देते हैं. मैंने उसी वक्त उससे माफी भी मांगी थी. 

उसके बाद राहत के बगल में खड़ा उनका पीड़ित शागिर्द कहता है- 

"उस्ताद जी मेरे पास आए और माफी मांगी. वह मेरे पिता, मर्शिद, गुरु हैं. इसमें कोई बुराई नहीं है कि एक पिता बेटे को दंड दे. इस घटना का वीडियो बनाकर मेरे पिता उस्ताद को ब्लैकमेल किया जा रहा है." 

इस घटना के बाद से राहत पर कई किस्म के आरोप लग रहे हैं. लोग उन पर शराब पीकर मारपीट करने और स्टेज पर परफॉर्म करने की बात कह रहे हैं. राहत फतेह अली खान के कई वीडियोज़ वायरल हो चुके हैं, जिसमें वो शराब के नशे में धुत स्टेज पर गाना गा रहे हैं. और अपने फैन्स को ‘अप्रीशिएट’ कर रहे हैं. 

Advertisement

Advertisement

()