सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई में गिरफ्तार किया गया? सच क्या है?
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक़ Rahat Fateh Ali Khan 22 जुलाई को एक प्रोग्राम के लिए लाहौर से दुबई पहुंचे थे. तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन राहत ने खुद वीडियो जारी किया है.

22 जुलाई की शाम ऐसी खबरें चलने लगीं कि पाकिस्तानी सिंगर राहत फतह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) दुबई में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. पर राहत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है और गिरफ्तारी की खबर का खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि अफ़वाहों पर भरोसा ना किया जाए.
राहत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडिया जारी कर कहा,
Rahat Fateh Ali Khan Arrested!दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया से ऐसी खबर आईं कि राहत फतेह अली खान 22 जुलाई को एक प्रोग्राम के लिए लाहौर से दुबई पहुंचे थे. लेकिन उन्हें इमीग्रेशन के दौरान हिरासत में ले लिया गया. वहां उनसे पूछताछ हुई और बाद में अरेस्ट कर लिया गया है. कहा गया कि बाद राहत के पूर्व मैनेजर अहमद ने उनके खिलाफ दुबई अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई थी. इसी केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया. राहत ने कुछ महीने पहले एक विवाद के बाद अहमद को कथित तौर पर नौकरी से निकाल दिया था.
बताया जा रहा है कि इसके बाद राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राहत के साथ यात्रा पर उनके बहनोई बक्का बुर्की भी हैं और वह इस मामले को देख रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि राहत की मैनेजमेंट कंपनी के लोगों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की थी.
यह भी पढ़ें: वायरल पिटाई वीडियो के बाद मुश्किल में राहत फतेह अली खान, किंग चार्ल्स के ट्रस्ट ने तोड़े सारे संबंध
वीडियो: 'मैं सजा दे सकता हूं... ' शख्स को चप्पल से पीटने पर राहत फतेह अली खान का जवाब, पर ऐसा बोला क्यों?

.webp?width=60)

