The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Raghav Juyal Said after partying with Shah Rukh Khan and MS Dhoni he felt like the king of Mumbai

'शाहरुख सर के साथ पार्टी करके, 'मुंबई का किंग कौन' वाली फीलिंग आई'- राघव जुयाल

Raghav Juyal ने बताया कि सबको Shahrukh Khan गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं, वो सुबह 6 बजे तक पार्टी में रुके और शाहरुख को गाड़ी तक छोड़कर आए.

Advertisement
pic
6 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 03:18 PM IST)
Raghav Juyal. Shah Rukh Khan
राघव जुयाल ने बताया शाहरुख खान के साथ पार्टी करके उनका एक सपना पूरा हो गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Raghav Juyal इन दिनों अपनी सीरीज़ Gyaarah Gyaarah के प्रमोशन में लगे हुए हैं. जो कि कोरियन सीरीज़ Signal का हिंदी अडैप्टेशन है. इस फैंटसी थ्रिलर सीरीज़ में राघव एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं. इसी सीरीज़ के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने लल्लनटॉप से बात की. इस इंटरव्यू में उन्होंने Shah Rukh Khan के साथ पार्टी करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है. इसे उन्होंने अपनी ज़िंदगी का सबसे यादगार पल बताया है. इसके अलावा राघव ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni और Rani Mukherji की वाइब पर भी बात की है.

राघव ने Lallantop Cinema से बात करते हुए बॉलीवुड पार्टियों में जाने पर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या वो पार्टियों में जाते हैं. इस पर उन्होंने कहा, 

“जब लोग बुलाते हैं. शाहरुख सर का बर्थडे था. मैं कैसे नहीं जाऊंगा. मैं वहां सुबह 6 बजे तक रुका हूं. सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरा एक सपना था. मैंने देखा है कि शाहरुख सर सबको गाड़ी तक छोड़कर आते हैं. मेरा सपना था कि मैं शाहरुख सर को गाड़ी तक छोड़ूं. मैं और मेरा दोस्त था ईशान, वो हमारे जीवन का सबसे यादगार मोमेंट है. मैं आखिर तक रुका. मैंने सर को छोड़ा. एक सपना पूरा हो गया मुंबई आकर. आज अपन राजा हैं. ‘मुंबई का किंग कौन?’ वाला फील आ गया था मुझे.”

इस बातचीत में उनसे शाहरुख की पार्टी के बारे में पूछा गया. इसके बारे में राघव ने कहा, 

“बहुत क्लासी, बहुत अच्छा और बहुत मज़ा आता है यार. ऐसा नहीं होता कि उनकी पार्टी है, तो सब उनसे ही चिपके होते हैं. वहां हमारे भी दोस्त होते हैं. सब मजे करते हैं. बातचीत करते हैं. मैं थोड़ा खुला आदमी हूं. मैं वाइब देखता हूं कि किसके साथ मुझे मज़ा आएगा. भले ही वेटर्स का ग्रुप हो, मैं उनके साथ भी मज़े कर लेता हूं. मुझे बोर नहीं होना, ये मेरा मन है.”

इसके अलावा राघव ने Jist को भी एक इंटरव्यू दिया था. इसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और रानी मुखर्जी के साथ हैंग आउट करने पर बात की. वो बोले,

"जैसे मुझे धोनी भैया मिल गए थे वहां. सच्ची बताऊं, न मैं क्रिकेट देखता हूं और न ही फॉलो करता हूं. लेकिन धोनी भैया का मैं बहुत बड़ा फैन हूं. मैं उनकी रील्स बहुत देखता हूं. ये मेरी आदत है. वो सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं, लाइफ के बारे में भी बहुत सिखाते हैं. ठहराव, पेशेंस और लीडरशिप क्वालिटी. ये उनसे सीखना है, क्योंकि मेरी लाइफ में मुझे इसकी ज़रूरत है. उनकी वाइफ साक्षी, देहरादून से हैं. उनके अंदर भी देहरादून है, तो मेरी उनसे वाइब मैच हो गई. हमने मज़े किए और खूब डांस किया. वहां रानी मुखर्जी भी थी. मैंने उनसे कहा कि एक बार ‘कुछ कुछ होता है’ वाला स्टेप भी कर दो."

ख़ैर, ‘ग्यारह ग्यारह’ नाम की इस सीरीज़ में राघव जुयाल के साथ कृतिका कामरा और धैर्य करवा भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. ये 8 एपिसोड की सीरीज़ है. जो 9 अगस्त को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी. इसके पहले राघव ‘किल’  में नज़र आए थे. जिसमें उनके काम की बड़ी तारीफ हुई. इसमें उनके साथ लक्ष्य ललवानी और तान्या मनिकतला भी अहम रोल्स में थे. ‘किल’ को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना मिली है. इसके अलावा ‘जॉन विक’ के मेकर्स ने 'किल' के रीमेक राइट्स भी खरीद लिए हैं. वो इस फिल्म को हॉलीवुड में रीमेक करेंगे.

वीडियो: एक्शन से भरपूर फिल्म 'किल' का रिव्यू जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()