The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Raftaar calls The Kapil Sharma Show Shoshebazi, adds comedy show has no real world value

"कपिल शर्मा शो शोशेबाज़ी है, उसकी कोई रियल वैल्यू नहीं" - रफ्तार

"कपिल शर्मा के शो में चले गए तो जैसे कुछ अचीव कर लिया. फिर चाहे बैंक बैलेंस में कुछ भी न हो."

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023, 12:02 PM IST)
raftaar the kapil sharma show
रफ्तार ने जिस लाइवस्ट्रीम में ये बातें कही, अब उसके लिंक को प्राइवेट कर दिया गया है. फोटो - इंस्टाग्राम/ स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

रैपर और लिरिसिस्ट रफ्तार ‘द कपिल शर्मा शो’ के फैन नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने शो को लेकर जो कुछ भी कहा उससे ये बिल्कुल क्लियर हो जाता है. रफ्तार ने कपिल के शो को शोशेबाज़ी बताया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को फेमस होना होता है, इज़्ज़त चाहिए होती है, वो कपिल शर्मा के शो पर जाते हैं. 

रफ्तार के इस कमेंट का सोर्स है एक यूट्यूब लाइवस्ट्रीम. Dank Rishu नाम का एक यूट्यूब चैनल है. उसने 16 अप्रैल को रात 10 बजे होने वाली लाइवस्ट्रीम के लिए रफ्तार को होस्ट किया. रफ्तार और यूट्यूबर ऋषभ अरोड़ा मीम्स पर रिएक्ट कर रहे थे. इधर-उधर की बातें चल रही थीं. तभी अचानक टॉपिक छिड़ा ‘द कपिल शर्मा शो’ का. और रफ्तार किसी रैप बैटल की तरह शुरू हो गए. उन्होंने कहा,

बेसिकली क्या होता है, देख हमने काम कर लिया, वहां जाकर ये दिखाना होता है कि हम बहुत बड़े हैं. शोशेबाज़ी है, जनता के सामने इज़्ज़त बन जाती है, बहुत बड़े लगते हैं. घर पे जब मां-बाप देखते हैं तो वो कहते हैं ‘वो द कपिल शर्मा शो’ पर आया था. गली कूचे में हवा बन जाती है वरना उसका रियल वर्ल्ड वैल्यू कुछ नहीं है. 

रफ्तार सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि भले ही लोगों का बैंक बैलेंस इतना ज़्यादा न हो लेकिन शो में जाकर उन्हें लगता है कि बहुत कुछ अचीव कर लिया. इसके आगे उन्होंने कहा,

सेलेब्रिटी सोशल टाइप वाली आइटम है. मतलब वहां चले गए तो कुछ अचीव कर लिया लाइफ में. बाकी बैंक में कुछ हो न हो, कपिल शर्मा के हो जाओ एक बारी. 

रफ्तार ने जिस लाइवस्ट्रीम में ये बात कही, अब वो इंटरनेट पर मौजूद नहीं है. उसे प्राइवेट कर दिया गया है. हालांकि लोगों ने तब तक रफ्तार वाला हिस्सा निकाल लिया था. और अब उसे इंटरनेट पर घुमाया जा रहा है. बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि ‘द कपिल शर्मा शो’ का हालिया सीज़न जल्द ही खत्म होने वाला है. बॉम्बे टाइम्स ने इस बारे में कपिल से बात भी की. उन्होंने बताया कि अभी ये फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि उनकी टीम को जुलाई में अमेरिका टूर पर जाना है. उस दौरान वो शो के साथ क्या करेंगे, ये अभी तय किया जाना बाकी है.          

 

वीडियो: द कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शो के दौरान कपिल जोक्स पढ़ते दिख रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()