The Lallantop
Advertisement

''राज़ के गाने पॉपुलर थे लेकिन शाहरुख की 'देवदास' अवॉर्ड जीत गई...''

Dino Morea ने Raaz के सीक्वल पर भी बात कही. कहा Raaz 2 के लिए उन्होंने Vikram Bhatt से भी बात की थी.

Advertisement
Dino Morea
डीनो मोरिया जल्द ही 'हाउसफुल 5' में दिखने वाले हैं.
pic
मेघना
13 मार्च 2025 (अपडेटेड: 13 मार्च 2025, 01:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Dino Morea ने अपने करियर में कई सारी फिल्में की. मगर उन्हें Raaz के लिए जाना जाता है. Vikram Bhatt के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में Bipasha Basu भी थीं. इसके गाने आज भी खूब पॉपुलर हैं. साल 2002 में 'राज़' के साथ Shahrukh Khan की Devdas भी रिलीज़ हुई थी. डीनो का कहना है कि कमाई के मामले में 'राज़', 'देवदास' से बड़ी फिल्म थी.

'देवदास', संजय लीला भंसाली की बिग बजट फिल्म थी. जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आई थीं. इसे बॉलीवुड की कुछ आइकॉनिक फिल्मों में से एक माना जाता है. उधर, 'राज़' में बिपाशा और डीनो के साथ Malini Sharma भी थीं. जिन्हें इस फिल्म के बाद भयंकर प्रसिद्धि मिली. ये वो दौर था जब सोशल मीडिया का बोलबाला नहीं था. रील्स और शॉर्ट्स का ज़माना नहीं था. इसी बारे में जब डीनो से बात की गई तो उन्होंने कहा,

Embed

डीनो ने आगे जोड़ा,

Embed

Embed

डीनो ने 'राज़' के सीक्वल पर भी बात की. बोले,

Embed

डीनो ने आगे कहा,

Embed

ख़ैर, दोनों फिल्मों की कमाई और बजट पर बात करें तो 'राज़' करीब 5 करोड़ रुपये में बनी थी. जिसने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये कमाए थे. थोड़ा गणित लगाएं तो इसने छह गुना मुनाफा कमाया. वहीं 'देवदास' का बजट 50 करोड़ रुपये का था. जिसने 100 करोड़ की कमाई की थी. लगभग दो-गुना प्रॉफिट कमाया था. रही बात डीनो की तो वो जल्द ही अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नज़र आएंगे.

वीडियो: अक्षय कुमार के करियर की सबसे महंगी फिल्म 'हाउसफुल 5' की कहानी पता चल गई

Advertisement

Advertisement

()