The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Raaka: Deepika Padukone body Double will shoot major Fight scenes for this Allu Arjun-Atlee film

अल्लू अर्जुन की 'राका' के सारे मेजर एक्शन सीन दीपिका नहीं, उनकी बॉडी डबल करेगी!

'राका' में दीपिका की ग्रैंड एंट्री और इंटेंस एक्शन सीन प्लान किए गए थे. ख़बर है कि ये सारे सीन एटली बॉडी डबल से करवाएंगे.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:39 PM IST)
Deepika Padukone, Allu Arjun Raaka
एटली की 'राका' में दीपिका अब सिर्फ इमोशनल सीन्स करेंगी. एक्शन सीन बॉडी डबल से करवाए जाएंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Aamir Khan ने 3 Idiots 2 के बारे में क्या अपडेट दिया है? क्या Bobby Deol की Bandar Postpone हो गई है? Allu Arjun की Raaka में Deepika Padukone के एक्शन सीन Body Double से करवाए जाएंगे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

# 'राका' के एक्शन सीन दीपिका नहीं, उनकी बॉडी डबल करेगी!

दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की. उनकी दो बड़ी फिल्मों की शूटिंग चल रही है. ये हैं 'किंग' और 'राका'. पहले तो लगा कि अब दीपिका लंबे ब्रेक पर चली जाएंगी. मगर ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने शाहरुख के साथ 'किंग' का एक्शन सीन शूट किया. अल्लू अर्जुन की 'राका' में भी उनके फाइट सीन हैं. मगर ख़बर है कि 'राका' के एक्शन सीन दीपिका नहीं, बल्कि उनकी बॉडी डबल के साथ शूट किए जाएंगे. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, 

"दीपिका की प्रेग्नेंसी की ख़बर से एटली पैनिक मोड में नहीं आए. वो टीम के साथ बैठे और तय किया गया कि फिल्म के मेजर एक्शन सीक्वेंस दीपिका के बॉडी डबल के साथ शूट होंगे." 

# 'हाउस ऑफ द ड्रैगन 3' का टीज़र आया

'गेम ऑफ थ्रोन्स' की प्रीक्वल सीरीज़ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के तीसरे सीज़न का टीज़र आया है. इसमें ग्रीन्स और ब्लैक्स के बीच हुए हर युद्ध के बाद के हालात दिखाए गए हैं. मगर सत्ता की लड़ाई एक बार फिर होने वाली है. मैट स्मिथ और एमा डार्सी के साथ इसमें ओलीविया कूक, फेबियन फ्रैंकल और हैरी कॉलेट भी ज़रूरी किरदारों में हैं. आठ एपिसोड का ये सीज़न 22 जून को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा. वैरायटी के मुताबिक हर हफ्ते इसका एक एपिसोड प्रीमियर होगा. इस तरह भारत में इसका आखिरी एपिसोड 10 अगस्त को देखा जा सकेगा.

# आमिर ने कन्फर्म की '3 इडियट्स 2', 10 साल का लीप  

आमिर खान ने '3 इडियट्स' का सीक्वल कन्फर्म कर दिया है. अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि राजकुमार हीरानी ने इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है. आमिर इसे पढ़ चुके हैं, और उन्हें आइडिया पसंद आया. आमिर ने कहा, 

"अभी लिखाई का काफ़ी काम बाक़ी है. मगर ये बहुत सुंदर कहानी बन पड़ी है. ह्यूमर स्ट्रॉन्ग है. और काफी अनकन्वेंशनल स्टोरी है. किरदार सारे वही रहेंगे, जो आपने 3 इडियट्स में देखे थे. मगर कहानी 10 साल बाद की है." 

फिलहाल आमिर ने इसकी शूटिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है.

# 'बॉबी' की बंदर पोस्टपोन, अब 5 जून को आएगी

बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' (मंकी इन अ केज) पोस्टपोन हो गई है. पहले ये 22 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. मगर मेकर्स ने नई डेट अनाउंस की है. अब ये फिल्म 5 जून को आएगी. अनुराग कश्यप की ये फिल्म साल 2025 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 30 देशों की बेहतरीन फिल्मों के साथ दिखाई गई थी. इसमें सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.

# 24 जुलाई को रिलीज़ होगी 'दी इंडिया स्टोरी'

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म आ रही है. टाइटल है 'दी इंडिया स्टोरी'. ये सोशियो-नेशनल ड्रामा फिल्म है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये पेस्टिसाइड फार्मिंग में केमिकल के दुरुपयोग से मिलने वाले परिणामों पर बनी है. ज़ी स्टूडियोज़ ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है. ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# धनुष के साथ मायथोलॉजिकल जंगल ड्रामा बनाएंगे भंसाली

संजय लीला भंसाली धनुष के साथ एक फिल्म प्लान करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये एक जंगल ड्रामा फिल्म होगी जो इंडियन मायथोलॉजी पर बेस्ड होगी. भंसाली प्रोडक्शंस में बनने वाली इस फिल्म को 'इरुम्बू तिरई' वाले तमिल फिल्ममेकर P.S. मित्रन डायरेक्ट करेंगे.  

वीडियो: 'कल्कि-2' और 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण क्यों बाहर हुईं?

Advertisement

Advertisement

()