The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • R Balki's new Ki and Ka ft. kareena and arjun kapoor motion poster released, here is the review

'की एंड का' का नया पोस्टर तो बढ़िया है, पर एक प्रॉब्लम है...

पोस्टर में करीना अर्जुन को मंगलसूत्र पहना रही हैं.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2016, 12:27 PM IST)
Img The Lallantop
Source: Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more
'की एंड का' के प्रमोशन का तरीका भी मस्त है. फिलम वाले एक-एक कर के फोटू और पोस्टर निकाल रहे हैं. पहले तो करीना और अर्जुन कपूर की जोड़ी देख के ही लोग सनसना गए. फिर जब पता चला कि फिल्म में अर्जुन कपूर 'हाउस-हसबैंड' बने हैं तो पिच्चर देखने की खुजली और बढ़ गई. और पब्लिक को धीरे-धीरे कोंचने के अपने स्टाइल को कायम रखते हुए आज आया है इसका मोशन पोस्टर. जिसमें करीना कपूर अर्जुन कपूर को मंगलसूत्र पहना रही हैं. और ऊपर लिखा है 'स्त्रीलिंग पुलिंग सेमथिंग'. मतलब औरत-मर्द एक्कै होते हैं. लल्लन भी यही मानता है. पर लल्लन को इस पोस्टर में एक प्रॉब्लम दिख रही है. https://www.youtube.com/watch?v=1MprEdJL30s प्रॉब्लम बताने के पहले एक जरूरी बात. स्त्री और पुरुष एक हैं, बराबर हैं, ये फेमिनिज्म का निचोड़ है. इसलिए हम 'फेमिनिज्म' शब्द से भागेंगे नहीं. आप भी न भागिए. और ये देखिये कि पोस्टर पर कैप्शन तो फेमिनिस्ट है. पर तस्वीर नहीं. प्रॉब्लम ये है कि कैप्शन और तस्वीर साथ में जा नहीं रहे. अगर दोनों लिंग सेमथिंग होते हैं तो औरत को मर्द को मंगलसूत्र पहनाने की क्या जरूरत है? कल को सिंदूर भी लगवा दो. परसों मर्द से अपने लिए करवाचौथ का व्रत रखवा लो. ये 'सेम थिंग' नहीं है. औरत अगर 'मर्दाना' काम करने लगे और मर्द अगर 'औरत की तरह' घर बैठे तो ये सेम थिंग कैसे हुआ? ये तो एक्सचेंज ऑफर हुआ. चेतन भगतिया फेमिनिज्म हो गया. सब पढ़े लिखे लोगन की तरह बात करें तो 'पितृसत्ता' उलटकर 'मातृसत्ता' हो गई है. लेकिन 'सेमथिंग' तो नहीं हुई है. मतलब घर में रहने वाले के गले में मंगलसूत्र होना ही चाहिए. मतलब असल में घर का काम बना औरतों के लिए ही है. और मर्द करे घर का काम तो मंगलसूत्र पहन ले. जैसे वो कहावत है न, की जब मर्द 'मर्दानगी' न दिखा पाए तो उसने चूड़ियां पहन रखी होती हैं. बात मर्दानगी की. छाती खोले खड़े हैं अर्जुन. हमारे उधर एक कहावत है. ऐसे मरद का क्या ऐतबार जिसकी छाती में नहीं हैं बाल. तो क्या अर्जुन अपने 'पत्नी' बन जाने पर मुहर लगा रहे हैं छाती दिखाकर? कि देखो सफाचट है. और इस तरह मेरे पत्नी बनने का प्रोसेस खतम होता है. जेंडर-रोल और उससे जुड़ी सोच सिंपल नहीं है. और ये जजमेंट फिल्म के लिए नहीं. बस पोस्टर भर के लिए है. हमें फिल्म का इंतजार है. आप भी करिए. फिर बतियाएंगे. :-)

Advertisement

Advertisement

()