'पुष्पा 2' के मेकर्स की धमकी, ये काम किया तो लेंगे लीगल एक्शन
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि Allu Arjun की Pushpa 2 के कुछ डायलॉग्स Chiranjeevi और Pawan Kalyan को नीचा दिखाने के लिए लिखे गए हैं.
.webp?width=210)
Allu Arjun की Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर गज़ब का परफॉर्म कर रही है. तीन दिनों के अंदर इसने ग्लोबली 576 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. फिल्म में अल्लू का काम हो या इसका जामफाड़ एक्शन सीक्वेंस, लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है. अब इन्हीं सब के बीच 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने उन लोंगो को वॉर्निंग दी है जो इस फिल्म के खिलाफ नेगेटिविटी फैला रहे हैं.
'पुष्पा 2' को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी भी चल रही है. फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुए हादसे और उसमें एक महिला की जान चली जाने के बाद अल्लू अर्जुन और फिल्म को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. साथ ही कई लोग ये भी कह रहे हैं कि फिल्म के कुछ डायलॉग्स से चीरंजीवी और पवन कल्याण को बुरा-भला कहने की कोशिश की गई है. अब Mythri Movie Makers की तरफ से ऐसे ही नेगेटिव बातें फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात की गई है. टाइम्स के मुताबिक मेकर्स ने कहा है,
''खुद से बनाया हुआ, खुद से सोचे हुए डायलॉग्स सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये सारे डायलॉग्स पुष्पा 2 के हैं. ये कुछ उन लोगों की तरफ से किया जा रहा है जो इस फिल्म के खिलाफ नेगेटिव प्रोपोगैंडा चलाना चाहते हैं. आप सभी से अनुरोध है कि इस तरह की चीज़ों में मत फंसिए. ऐसे किसी पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर मत कीजिए. उन लोगों के खिलाफ सख्त लीगल एक्शन लिया जाएगा जो फिल्म के डायलॉग्स को किसी गलत तरीके से पेश करेंगे.''
वैसे 'पुष्पा 2' को लेकर सोशल मीडिया पर ज़्यादातर पॉज़िटिव रिस्पॉन्स ही आ रहे हैं. लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और उनके स्वैग की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म का बज़ रिलीज़ से पहले से ही था. तभी तो इसकी ना सिर्फ तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई बल्कि इसने पहले दिन की कमाई से रिकॉर्ड दर्ज कर दिया. ये सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म भी बन गई. तीनों दिनों में इतने ग्लोबली 576.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
हाल ही में फिल्म का सक्सेस मीट भी रखा गया था. जिसमें अल्लू अर्जुन ने फिल्म की सफलता पर तो बात की ही. साथ ही 05 दिसंबर को फिल्म के प्रमियर के समय संध्या थिएटर में हुए हादसे पर भी बात की. उन्होंने इस घटना पर माफी भी मांगी. इससे पहले भी अल्लू अर्जुन इस हादसे पर बोल चुके हैं. उन्होंने परिवार से मिलने और उनकी पूरी तरह से मदद करने साथ ही 25 लाख रुपये देने की भी बात कही थी.
वीडियो: 'पुष्पा 2' को अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने जा रही है

