The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • pushpa 2 team working under pressure plans to complete shoot by august

'पुष्पा 2' की टीम पर दबाव, 60 दिनों में पूरी करनी होगी शूटिंग

Allu Arjun की Pushpa 2 टीम से कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग 60 दिनों तक हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए.

Advertisement
pic
5 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 05:42 PM IST)
Pushpa 2 aalu arjun
'पुष्पा 2' को पहले अगस्त में रिलीज़ किया जाना था, मगर अब ये आगे खिसक गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun की Pushpa 2 को लेकर लगातार अपडेट्स आते रहते हैं. पहले इसे अगस्त में रिलीज़ किया जाना था. फिर फिल्म के एडिटर बीच में ही इसे छोड़कर चले गए. इसके बाद खबर आई कि 'पुष्पा 2' को फिर से शूट किया जाएगा. कुछ पैचवर्क्स और कुछ हिस्सों को री-शूट किया जाएगा. कुल मिलाकर 'पुष्पा 2' की गाड़ी बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी. मगर अब पता चला है कि टीम को कड़ा निर्देश मिला है कि 31 अगस्त तक हर हाल में इसकी शूटिंग पूरी कर ली जाए. ताकि दिसंबर तक इसे बड़े पर्दे पर उतारा जा सके.

Deccan Chronicle में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' टीम से कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग 60 दिनों तक हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए. क्योंकि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी समय लगने वाला है. ऐसे में अगर शूट लेट हुआ तो पोस्ट प्रोडक्शन का टाइम बढ़ जाएगा. जिस वजह से इसकी रिलीज़ दिसंबर में ना करके आगे खिसकाना पड़ सकता है. मगर मेकर्स ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते.

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सोर्स ने Deccan Chronicle  को बताया,

''ये एक्शन पैक्ड फिल्म 60 दिनों में पूरी हो जाएगी. बहुत संभावना है कि 31 अगस्त फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन हो. अब पूरी टीम दिन और रात एक करके काम कर रही है. ताकि समय रहते सारी चीज़ें पूरी की जा सकें.''

सोर्स ने आगे कहा,

''ये डायरेक्टर सुकुमार के ऊपर प्रेशर जैसा है जो किसी चीज़ से कॉम्प्रोमाइज़ नहीं करना चाहते. वो हर चीज़ में अपना बेस्ट देना चाहते हैं. वो इस वक्त तीन यूनिट के साथ लगातार शूट कर रहे हैं. ताकि समय के अंदर-अंदर सारा काम पूरा कर लिया जाए.''

वैसे 'पुष्पा 2' इस साल की कुछ बड़ी और महत्वकांक्षी फिल्मों में से एक है. जिसका बजट 500 करोड़ रुपए है. पहले इसे 15 अगस्त को रिलीज़ किया जाना था. मगर ये आगे बढ़ गई. इसके आगे खिसकने से बॉलीवुड में तो जबरदस्त हंगामा मच गया, एक रेस शुरू हो गई. इसके खिसकने की खबर के बाद से बॉलीवुड का पूरा समीकरण बिगड़ गया है. कई फिल्मों के रिलीज़ डेट बदले हैं. जिस वजह से कई सारे क्लैश होने वाले हैं.

जैसे इस साल 15 अगस्त या स्वतंत्रता दिवस वाले हफ्ते में तीन फिल्में आ रही हैं. श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा'. इसके अलावा दिवाली पर भी रिलीज़ होने वाली फिल्मों में बदलाव आया है. दिवाली में 'सिघंम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल-भुलैया 3' रिलीज़ होने वाली है.

अब देखना होगा 'पुष्पा 2' कब पूरी होती है और उसे कब रिलीज़ किया जाता है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: पुष्पा 2 की रिलीज का सिंघम 3 पर पड़ा ये असर

Advertisement

Advertisement

()