The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Pushpa 2 Monday Collection Allu Arjun collects more than 100 Crores worldwide despite 54% dip

मंडे टेस्ट में 'पुष्पा 2' ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई फिल्म नहीं कर सकी!

Pushpa 2 की कमाई में सोमवार को 54% की गिरावट आई. उसके बावजूद फिल्म ने तगड़ी कमाई कर ली है.

Advertisement
pic
10 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:11 AM IST)
pushpa 2 monday collection, allu arjun
फिल्म ने पहले चार दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

रिलीज़ के बाद से ही Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 The Rule ने धुआं उठा रखा था. फिल्म ने पहले दिन देशभर से 164 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उसके बाद वीकेंड तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हल्ला काटे रखा. मगर हर फिल्म का सबसे अहम टेस्ट होता है पहले मंडे को. Prabhas की Adipurush भी बड़े नंबरों के साथ खुली थी. लेकिन पहले सोमवार को मुंह के बल गिरी. अगर फिल्म पहला सोमवार आराम से पार कर गई तो ये मेकर्स के लिए गुड न्यूज़ ही होती है. ‘पुष्पा 2’ ने भी अपने मेकर्स को अच्छी खबर ही सुनाई है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 09 दिसम्बर यानी सोमवार को करीब 64 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी पट्टी से आया है. फिल्म ने पिछले दिन की कमाई से 54% का ड्रॉप देखा मगर फिर भी इसने अच्छा नंबर दर्ज किया. 

ट्रेड ऐनलिस्ट मनोबाला विजयबालन ने बताया कि ‘पुष्पा 2’ ने पहले सोमवार को दुनियाभर से 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है. फिल्म का अब तक तक कलेक्शन आप नीचे देख सकते हैं: 

तेलुगु – 211.7 करोड़ 
हिंदी - 331.7 करोड़ 
तमिल - 34.45 करोड़ 
कन्नड़ा - 4.05 करोड़ 
मलयालम - 11.2 करोड़ 

टोटल - 593.1 करोड़

आंध्रप्रदेश और तेलंगाना अल्लू अर्जुन के गढ़ हैं. वहां मेकर्स ने टिकट की कीमत भी बढ़ाई थी. बाकायदा सरकार से मांग की थी कि पहले 13 दिनों तक टिकट को महंगी कीमतों पर बेच जाए, जिसे दोनों राज्यों की सरकारों ने मान भी लिया था. तेलुगु भाषी राज्यों में इतना करने के बाद भी फिल्म की सबसे ज़्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हो रही है. मेकर्स को कहीं-न-कहीं इस बात का अंदेशा भी था. यही वजह है कि ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर को पटना में लॉन्च किया गया था. फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर ये इसी स्पीड से चलती रही, तो जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. 

बाकी ये सीरीज़ सिर्फ ‘पुष्पा 2’ पर खत्म नहीं होने वाली. मेकर्स ने फिल्म के अंत में ‘पुष्पा 3 द रैम्पेज’ को भी टीज़ किया था. बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा इस फिल्म के विलेन होंगे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पुष्पा 3’ में पुष्पाराज के पूरे परिवार की मौत हो जाएगी, और सिर्फ पुष्पा बचेगा. वो किसी भी तरह अपना बदला लेने के लिए लौटेगा. ये कहानी सिर्फ रिपोर्ट्स में चल रही है, बाकी पूरी तस्वीर फिल्म आने पर ही साफ होगी. बता दें कि ‘पुष्पा 3’ पर 2028 या 2029 में काम शुरू होगा. इसकी वजह ये है कि अल्लू अर्जुन इस किरदार से ब्रेक लेना चाहते हैं और अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगे. दूसरी ओर डायरेक्टर सुकुमार भी अपनी राम चरण वाली फिल्म पर काम करेंगे.                       
 

वीडियो: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के तीन दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए

Advertisement

Advertisement

()