The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Pushpa 2 craze surging in Nepal, ticket booking platform crashes because of Allu Arjun film

'पुष्पा 2' ने इंडिया के बाद नेपाल की धरती भी हिला दी, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म धराशायी हुए!

Allu Arjun की फिल्म Pushpa The Rise ने नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में नई जान फूंकी थी. अब उसका सीक्वल Pushpa 2 The Rule भी वहां ताबड़तोड़ कमाई कर रहा है.

Advertisement
pic
6 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 02:47 PM IST)
pushpa 2 nepal collection, allu arjun
नेपाल में साउथ इंडियन फिल्मों को खासा पसंद किया जाता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pushpa 2 The Rule इंडिया में सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो चुकी है. रिलीज़ से पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के पिछले रिकॉर्ड्स को लाइन में लगाया और उन्हें तोड़ दिया. यही कारनामा रिलीज़ के बाद भी देखने को मिला. ये ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. ‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन 282 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दर्ज किया. ‘पुष्पा 2’ सिर्फ इंडिया में ही धुआं नहीं उठा रही. बल्कि नेपाल में भी फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज़ देखने को नहीं मिल रहा. नेपाल में फिल्म की कमाई के आंकड़े तो अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोग बड़ी तादाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. 

फिल्म को लेकर डिमांड इतनी बढ़ी हुई है कि वहां का टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म Khalti क्रैश कर गया. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो चल रहे हैं जहां लोग भीड़ में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट ‘पुष्पा द राइज़’ ने भी नेपाल में बम्पर कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे. नेपाल प्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 1’ ने वहां 12 करोड़ नेपाली रुपये कमाए थे. ये बताया जाता है कि नेपाली सिनेमा इंडस्ट्री में नई जान फूंकने का क्रेडिट ‘पुष्पा 1’ और ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ को ही जाता है. ये दोनों एक साथ ही रिलीज़ हुई थीं और अच्छी कमाई की. कोरोना पैंडेमिक से त्रस्त नेपाली इंडस्ट्री की काया पलट कर दी. ट्रेड ऐनलिस्ट रमेश बाला ने द प्रिंट को बताया कि नेपाल में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को इतना क्यों पसंद किया गया. उनका कहना था,        

नेपाली सिनेमा का सारा मासी एंटरटेनमेंट इंडियन सिनेमा से ही आता है. खासतौर पर साउथ इंडियन सिनेमा से. इसलिए साउथ की फिल्मों को लेकर यहां इतना क्रेज़ है. नेपाल की एक बड़ी आबादी माध्यम वर्ग से आती है. इसलिए वो ‘पुष्पा’ की कहानी से कनेक्ट कर पाए जहां हीरो फर्श से अर्श तक पहुंचता है. 

रमेश बाला ने आगे बताया कि नेपाल में खासतौर पर एक्शन फिल्मों को पसंद किया जाता है. इसी वजह से ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों ने भी वहां अच्छा बिज़नेस किया था. लेकिन इसके बावजूद नेपाल के लोगों का झुकाव साउथ की बड़ी एक्शन फिल्मों की तरफ ज़्यादा है. ‘पुष्पा’ के दोनों पार्ट्स से पहले ‘बाहुबली 2’ और RRR ने भी वहां बड़ी कमाई की थी. एसएस राजामौली की इन फिल्मों ने नेपाल में 23 करोड़ और 13.5 करोड़ रुपये कमाए थे. 

बाकी ‘पुष्पा 2’ के इंडिया बिज़नेस की बात करें तो ये वीकेंड तक 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. ट्रेड एक्स्पर्ट्स भी यही राय है. बाकी पूरी तस्वीर इस एक्स्टेंडेड वीकेंड के बाद ही साफ होगी.         
 

वीडियो: Pushpa 2 के आधे दिन की कमाई इतनी की देखकर माथा चकरा जाए

Advertisement

Advertisement

()